बिजनेस

सरकारी ई-मार्केटप्लेस ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10 महीनों के अंदर चार लाख करोड़ रुपये का जीएमवी किया पार

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने एक नया मानक स्थापित करते हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के 10 महीनों के अंदर पिछले साल के 4 लाख करोड़ रुपये के सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) को पार कर लिया है.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 23 जनवरी तक जीईएम ने 4.09 लाख करोड़ रुपये का जीएमवी दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है.

सेगमेंट-वाइज जीएमवी के संदर्भ में, सर्विस सेगमेंट का योगदान 2.54 लाख करोड़ रुपये (कुल जीएमवी का 62 प्रतिशत) रहा, जबकि प्रोडक्ट सेगमेंट का योगदान 1.55 लाख करोड़ रुपये (कुल जीएमवी का 38 प्रतिशत) रहा. वित्त वर्ष 2025 में जीईएम पर सर्विस सेगमेंट की बढ़ोतरी ने पोर्टल की वृद्धि को काफी बढ़ावा दिया है.

मंत्रालय के अनुसार, जीईएम पर सर्विसेज की पेशकश के विस्तार पर जोर देते हुए, वित्त वर्ष 2025 में पोर्टल पर 19 नई सर्विस कैटेगरी शुरू की गई हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में सर्विस सेगमेंट में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

मंत्रालय ने बताया, “इस प्लेटफॉर्म ने डेबिट कार्डों की छपाई, बल्क ईमेल सर्विस, डार्क फाइबर लीजिंग, डेटा सेंटर के ऑपरेशन मैनेजमेंट और अन्य विशेष सर्विसेज की खरीद की सुविधा प्रदान किया. साथ ही सरकारी संस्थाओं को विश्वसनीय विक्रेताओं से सोर्स प्राप्त करने में सक्षम बनाया है, इसके परिणाम स्वरूप महत्वपूर्ण इफिसिएन्सी प्राप्त हुई.”

जीएमवी में बेहतरीन बढ़ोतरी में केंद्र सरकार की संस्थाओं का प्रमुख योगदान रहा है. कोयला, रक्षा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली और इस्पात मंत्रालय जीईएम पर टॉप पांच खरीदार थे.

लगभग 1.63 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन वाले ऑर्डर मूल्य के साथ, कोयला मंत्रालय शीर्ष खरीदार के रूप में उभरा है. इसमें कोयला पीएसयू द्वारा हैंडलिंग और परिवहन सेवाओं के लिए लगभग 42,000 करोड़ रुपये की 320 से अधिक उच्च-मूल्य बोलियां लगाई गई हैं.

लगातार आसान बनाने और सुधारने के माध्यम से, जीईएम पोर्टल ने स्थापना के बाद से 11.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के जीएमवी के 2.59 करोड़ से अधिक ऑर्डर सफलतापूर्वक प्रदान किए हैं.

मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान, जीईएम ने एक ही दिन में 49,960 ऑर्डर प्रोसेसिंग करके एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है, जो जीईएम इकोसिस्टम की सीमलेस एफिशिएंसी, मजबूती और सभी हितधारकों द्वारा इसे तेजी से अपनाने का उदाहरण है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago