बिजनेस

कैंसर के बेहतर इलाज का मंथन करने के लिए HBCH&RC पंजाब में जुटे देशभर के नामी डॉक्टर, सुखना झील पर वॉकथॉन

नया चंडीगढ़ (21 अगस्त 2026): होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर (HBCH & RC), पंजाब ने शुक्रवार को तीसरे तीन दिवसीय अकादमिक ‘होमी भाभा कैंसर कॉन्क्लेव (HBCC) 2026’ का भव्य शुभारंभ किया. यह राष्ट्रीय सम्मलेन 21 से 23 अगस्त तक HBCH & RC, नया चंडीगढ़ और नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS), चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है.

इस वर्ष कॉन्क्लेव की मुख्य थीम “ऑन्कोलॉजी में दूरियों को पाटना” (Bridging Gaps in Oncology) रखी गई है, जो “आम कैंसर के बहु-विषयक प्रबंधन” पर केंद्रित है. इसमें भाग लेने के लिए देश भर से सैकड़ों डॉक्टरों और ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों ने पंजीकरण कराया है.

एडवांस वर्कशॉप और मुख्य सेशन

कॉन्क्लेव के पहले दिन HBCH & RC में तीन विशेष प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाएं (Workshops) आयोजित की गईं. इनमें ‘वर्चुअल सर्जिकल प्लानिंग, नेविगेशन एंड 3डी प्रिंटिंग’, ‘प्रोस्टेट कैंसर में एमआरआई’, और ‘एचईआर2 (HER2) टेस्टिंग’ जैसे अत्याधुनिक विषयों पर डॉक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली मुख्य कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विनोद कुमार पॉल (मुख्य अतिथि) और आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहूजा (गेस्ट ऑफ ऑनर) द्वारा किया जाएगा. इन सत्रों में जीआई ऑन्कोलॉजी, हेमेटोलॉजी, थोरेसिक ऑन्कोलॉजी और डेंटल रिहैबिलिटेशन पर वैज्ञानिक प्रस्तुतियां होंगी.

सुखना झील पर कैंसर अवेयरनेस वॉकथॉन

जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 23 अगस्त को चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना झील पर एक ‘कैंसर अवेयरनेस वॉकथॉन’ का आयोजन किया जाएगा. चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव इस वॉकथॉन में मुख्य अतिथि होंगे, जहां डॉक्टर, मरीज, कैंसर सर्वाइवर्स और आम लोग एक साथ मिलकर कैंसर की रोकथाम का संदेश देंगे.

HBCH&RC के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कहा कि यह कॉन्क्लेव ज्ञान और क्लिनिकल प्रैक्टिस के बीच के अंतर को कम करने का एक बेहतरीन मंच है. इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत में ऑन्कोलॉजी शिक्षा के मानकों को ऊंचा उठाना और युवा डॉक्टरों को अनुभवी विशेषज्ञों से सीखने का मौका देना है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

21 seconds ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

5 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

9 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

10 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

18 minutes ago