बिजनेस

जेपी इंफ्राटेक को केंसिंग्टन बुलेवार्ड अपार्टमेंट प्रोजेक्ट के पांच और टॉवरों की मिली ओसी

रियल एस्टेट कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने आज अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘केंसिंग्टन बुलेवार्ड अपार्टमेंट्स’ के पांच और टावरों के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट ( OC ) मिलने घोषणा की. इन पांच टॉवरों (1, 5, 6, 12, और 14) में कुल 423 यूनिट हैं.

11 टावरों के OC के लिए आवेदन

बता दें कि, इन यूनिटों के लिए OC मिलने के साथ जेपी इंफ्राटेक को अब कुल 31 टॉवरों के लिए OC मिल चुकी है. इनमें कुल 3135 यूनिट्स हैं और जो कुल डिलीवरी का पांचवां हिस्सा है. इसके अलावा कंपनी 1078 यूनिटों वाले 11 और टावरों की ओसी के लिए आवेदन कर चुकी है और उसे उम्मीद है कि इन टॉवरों के लिए स्वीकृति जल्द ही मिल जायेगी.

टाइमलाइन के प्रति प्रतिबद्ध

इस अपडेट पर टिप्पणी करते हुए जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री जश पंचमिया ने कहा, ‘जेपी इंफ्राटेक अपने ग्राहकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, और हम अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. हम रेजोल्यूशन प्लान की टाइमलाइन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, और उन्हें पूरा करने की राह पर सही चल रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘केंसिंग्टन बुलेवार्ड अपार्टमेंट्स के पांच और टावरों के लिए ओसी मिलना इस लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. हम तय समय-सीमा के अनुसार सभी बची हुई यूनिटों को सौंपने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. हम समय पर डिलीवरी और ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम करते रहेंगे.’

कई टॉवरों को पहले मिली OC

पिछले साल के मध्य से कम्पनी की बागडोर संभालने के बाद से जेपी इंफ्राटेक की मौजूदा मैनेजमेंट अपनी सभी वादों को पूरा करने के लिए लगन से काम कर रही है. कंपनी सभी टॉवरों के लिए पहले ही टेंडर जारी कर कॉन्ट्रैक्ट दे चुकी है. कई टॉवरों को पहले ही ओसी मिल चुकी है, और बाकी टॉवरों पर तेजी से काम चल रहा है. कंपनी निर्माण कार्य तेज कर सभी माइलस्टोन तय समय सीमा के अंदर पूरे करने पर फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें: गौतम अदाणी ने गरीब दिव्यांगजनों के लिए धनबाद में खोला ‘नई उड़ान कैफे’, बच्चे सीखेंगे जिंदगी संवारने के हुनर, मिलेगा रोजगार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

11 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

32 minutes ago