बिजनेस

भारत में ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग्स में 20% की बढ़ोतरी, AI और डिजिटल तकनीक से हायरिंग में आई तेजी

Online job postings in India: भारत में इस साल कंपनियों की ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग्स में 20% की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 12 लाख से ज्यादा नई नौकरियां निकलीं. ‘इंडिया एट वर्क 2024’ रिपोर्ट के अनुसार, यह बढ़ोतरी डिजिटल तकनीकों के बढ़ते उपयोग, छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMB) के बढ़ने और टियर-2 व टियर-3 शहरों में कारोबार बढ़ने के कारण हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एंटरप्राइज जॉब मार्केट में 2024 में जबरदस्त बढ़त हुई. नौकरी और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म अपना पर जॉब पोस्टिंग्स में 32% का इजाफा हुआ, जो 3.5 लाख से ज्यादा पोस्टिंग्स तक पहुंच गई. ये पोस्टिंग्स 500 से ज्यादा शहरों और सभी प्रमुख कैटेगरीज में की गईं.

नॉन-मेट्रो शहरों में 45% जॉब पोस्टिंग्स

दिलचस्प बात यह है कि 45% जॉब पोस्टिंग्स नॉन-मेट्रो शहरों से आईं. टियर-2 शहर जैसे जयपुर, लखनऊ और इंदौर में नौकरियों में 1.5 गुना बढ़त हुई, जबकि टियर-3 शहरों जैसे वाराणसी, रायपुर और देहरादून में 3 गुना तक वृद्धि दर्ज की गई.

रिपोर्ट के अनुसार, BFSI (बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस), रिटेल, हेल्थकेयर, IT-ES, एजुकेशन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख सेक्टर इस हायरिंग में सबसे आगे रहे. HDFC Ergo, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन जैसी बड़ी कंपनियां अपना प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अहम पदों के लिए लोगों को हायर कर रही हैं.

गिग इकॉनमी की अच्छी खासी डिमांड

गिग इकॉनमी में डिलीवरी और मोबिलिटी से जुड़े रोल्स में 50,000 से ज्यादा नौकरियां निकलीं. वहीं, सेल्स (44,000), कस्टमर सपोर्ट (35,000), HR (25,000), डिजिटल मार्केटिंग (20,000) और फाइनेंस (18,000) जैसे रोल्स में भी नौकरियों की अच्छी खासी डिमांड रही.

गिग इकॉनमी एक ऐसा सिस्टम है जिसमें लोग अपनी पसंद के छोटे-छोटे काम करते हैं और कम्पनियां उन्हें अस्थायी तौर पर काम पर रखती हैं. इसमें लोग फुल-टाइम नौकरी की बजाय, छोटे समय के लिए अलग-अलग काम करते हैं, जैसे ड्राइविंग, डिलीवरी, या फ्रीलांस काम.

AI तकनीक से हायरिंग में आई तेजी

रिपोर्ट के अनुसार, SMB (Small and Medium Businesses) सेक्टर ने 2024 में हायरिंग तेज की और 9 लाख से ज्यादा जॉब पोस्टिंग्स कीं, जो 2023 के मुकाबले 20% ज्यादा हैं. महिलाओं के लिए नौकरियों में 60% की बढ़ोतरी हुई, जो जेंडर डाइवर्सिटी पर बढ़ते फोकस को दिखाती है. भारत का SMB सेक्टर, जिसमें 6.3 करोड़ से ज्यादा व्यवसाय शामिल हैं, देश की जीडीपी में 30% योगदान देता है और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है.

हायरिंग में यह उछाल AI-ड्रिवन रिक्रूटमेंट टेक्नोलॉजी की मदद से संभव हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, अपना प्लेटफॉर्म पर 45% SMBs ने AI का इस्तेमाल किया, जिससे 2.4 लाख नई जॉब पोस्टिंग्स हुईं. AI ने टैलेंट सर्च का समय 30% और हायरिंग लागत 25% तक कम कर दी. SMBs ने 6 करोड़ से ज्यादा जॉब एप्लिकेशन्स आकर्षित किए, जो टियर-2 और टियर-3 शहरों के 900 से ज्यादा लोकेशन्स तक फैले हैं.


ये भी पढ़ें- दुनिया के तीसरे सबसे बड़े Startup Hub के रूप में उभरा भारत, 73,000 से ज्यादा स्टार्टअप्स में महिला निदेशक


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

45 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

59 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago