भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अमेरिका की ट्रेडिंग कंपनी Jane Street Group और उससे जुड़ी इकाइयों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी करते हुए उन्हें भारतीय शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. सेबी ने यह कार्रवाई इंडेक्स डेरिवेटिव्स में कथित हेराफेरी के मामले में की है.
सेबी की जांच के अनुसार, जेन स्ट्रीट ग्रुप और उससे संबद्ध संस्थाओं ने पिछले दो वर्षों में इंडेक्स डेरिवेटिव्स में व्यापार कर 36,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया. सेबी ने इसे बाजार में पारदर्शिता और निष्पक्षता के खिलाफ बताया है.
सेबी द्वारा जारी अंतरिम आदेश में कहा गया है कि Jane Street और उससे जुड़ी संस्थाओं को अगले आदेश तक भारतीय प्रतिभूति बाजार में किसी भी प्रकार की हिस्सेदारी से रोका जाता है. यह आदेश निवेशकों के हितों की रक्षा और बाजार की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है.
मामले की आगे भी जांच जारी है और सेबी ने इस अवधि में इन संस्थाओं से संबंधित सभी दस्तावेज और लेन-देन की विस्तृत जानकारी मांगी है.
ये भी पढ़ें: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 83,400 स्तर से ऊपर कर रहा कारोबार
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…