NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: मेडिकल साइंस का भविष्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि नई खोज और आधुनिक रिसर्च के जरिए बीमारियों से लड़ने की ताकत जुटाने में है. इसी उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर में 7वें साइंस कॉन्क्लेव एवं राष्ट्रीय जैवचिकित्सा शोध प्रतियोगिता (NBRCOM-2026) का भव्य उद्घाटन हुआ.
‘सोसाइटी ऑफ यंग बायोमेडिकल साइंटिस्ट्स इंडिया’ (SYBS India) और AIIMS नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के युवा शोधकर्ताओं, डॉक्टरों और वरिष्ठ वैज्ञानिकों का बड़ा जमावड़ा लगा है.
उद्घाटन समारोह में AIIMS नागपुर की डीन एकेडमिक्स डॉ. ऋषिका गडकरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सिद्धार्थ देशमुख, डीन रिसर्च डॉ. प्रदीप देशमुख, SYBS India के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश यादव और आयोजन अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सी. त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राकेश के. त्यागी ने देशभर से आए लगभग 40 जूरी सदस्यों को पारदर्शिता, ईमानदारी और वैज्ञानिक मानदंडों के अनुरूप मूल्यांकन करने की शपथ दिलाई. इसके साथ ही प्रतियोगिता के पहले दिन करीब 200 शोधार्थियों ने ओरल (मौखिक) और पोस्टर प्रेजेंटेशन के जरिए अपने नए शोध और वैज्ञानिक नवाचार प्रस्तुत किए.
इस साइंस कॉन्क्लेव में मेडिकल साइंस, लाइफ साइंस, फार्मेसी, नर्सिंग, डेंटिस्ट्री और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग से जुड़े छात्र, फैकल्टी मेंबर और रिसर्च स्कॉलर हिस्सा ले रहे हैं.
प्रतियोगिता की तीन श्रेणियां: शोध प्रस्तुतियों को मुख्य रूप से तीन वर्गों- लाइफ साइंसेज (जीव विज्ञान), हेल्थ साइंसेज (स्वास्थ्य विज्ञान) और फार्मास्युटिकल साइंसेज (औषधि विज्ञान) में बांटा गया है.
सम्मान और पुरस्कार राशि: बेहतर शोध को प्रोत्साहित करने के लिए ‘यंग रिसर्चर अवार्ड’ और ‘बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड’ दिए जाएंगे. इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 30 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि रखी गई है.
SYBS India के अध्यक्ष एवं NBRCOM-2026 के मैनेजर डॉ. रोहिताश यादव ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को पहचानने और देश में अनुसंधान की संस्कृति को मजबूत करने का एक निरंतर आंदोलन है. पहले ही दिन 200 शोधार्थियों की भागीदारी वैज्ञानिक समुदाय के उत्साह को दर्शाती है.
इस आयोजन में AIIMS दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. विजय हड्डा और प्रेजेंटेशन इंचार्ज चारु रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी युवा वैज्ञानिकों को मिल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आज प्रयोगशालाओं में हो रही ये छोटी-छोटी रिसर्च आने वाले कल में लाखों जिंदगियों के लिए बड़ी उम्मीद साबित होंगी.
Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…