मनोरंजन

मिसाइल मैन अब्दुल कलाम आजाद की बायोपिक ऐलान, साउथ के इस जाबड़ दिग्गज एक्टर निभाएंगे पूर्व राष्ट्रपति का किरदार

APJ Abdul Kalam Biopic: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam) की ज़िंदगी अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी. उनके जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म की घोषणा हो चुकी है. इस फिल्म का नाम “कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” होगा.

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे भारतीय सुपरस्टार धनुष, जिन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. फिल्म का निर्देशन करेंगे ओम राउत, जिन्होंने इससे पहले ‘आदिपुरुष’ जैसी हाई बजट फिल्म बनाई थी.

कान फिल्म फेस्टिवल में पोस्टर लॉन्च

इस बायोपिक का पहला पोस्टर 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया. पोस्टर में एक मिसाइल के साथ नीले और काले रंग की थीम देखने को मिली. ओम राउत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि “रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक, एक महान यात्रा शुरू होती है… भारत का मिसाइल मैन अब बड़े पर्दे पर आने वाला है. बड़ा सोचो, ऊंचा उड़ो.”

धनुष का बयान

धनुष ने इस बायोपिक को लेकर अपनी भावनाएं भी साझा कीं. उन्होंने कहा कि “मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतने महान और प्रेरणादायक नेता डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी का किरदार निभाने का मौका मिला है. यह मेरे लिए गर्व की बात है.”

फिल्म की कहानी

यह फिल्म डॉ. कलाम की आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ पर आधारित है. इसमें उनके बचपन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाया जाएगा. फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुनकारा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. ओम राउत इस फिल्म से ‘आदिपुरुष’ की असफलता के बाद वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं.

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही फिल्म की घोषणा हुई और पोस्टर सामने आया, धनुष के फैंस बेहद उत्साहित नजर आए. लेकिन वहीं, कई लोग इस बात से चिंतित हैं कि फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं. ‘आदिपुरुष’ की विफलता के बाद ओम राउत को ट्रोल भी किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “इस फिल्म का सबसे डरावना हिस्सा इसका डायरेक्टर है.” कुछ फैंस ने यहां तक कहा कि ओम राउत को फिल्म छोड़ देनी चाहिए ताकि अब्दुल कलाम की छवि खराब न हो.

आदिपुरुष से तुलना

बता दें, ओम राउत की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 700 करोड़ था. इसमें प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह जैसे सितारे थे. लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

ये भी पढ़ें: CANNES FILM FESTIVAL: करण जौहर और नीरज घायवान की फिल्म ‘Homebound’ का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

39 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago