तान्या मित्तल का सफर
Bigg Boss 19 Grand Finale: ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले डे आखिरकार आ गया है और टॉप-5 फाइनलिस्ट्स में से विजेता का नाम कुछ ही समय बाद सामने आने वाला है. इस बार का सीजन दर्शकों के लिए कई मायनों में खास रहा है. घर में आए प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी रणनीतियों और व्यवहार से दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन इसी बीच कुछ नाम ऐसे भी रहे, जो अपने अनोखे अंदाज और व्यक्तित्व की वजह से चर्चा में बने रहे. इन टॉप फाइनलिस्ट्स में एक नाम जो हर मोड़ पर खबरों में रहा, वह है तान्या मित्तल (Tanya Mittal). उनकी कहानी और जर्नी ने शो में नए रंग भर दिए और दर्शकों को खूब रोमांचित किया. आइये जानें उनका सफर कैसा रहा?
तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास लोकप्रियता हासिल की और अब ‘बिग बॉस 19’ में टॉप 5 में जगह बना ली. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर तेजी से उनकी फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. तान्या मित्तल मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं.
मिस टूरिज्म एशिया 2018 का खिताब जीता और लेबनान में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. तान्या के परिवार की बात करें तो उनके पिता, रवि मित्तल, नोएडा में रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी मां, सुनीता मित्तल, एक होममेकर हैं. भाई, अमृतेश मित्तल, पिता के बिजनेस में उनका साथ देते हैं. परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य उनके 88 वर्षीय दादा, राजेंद्र प्रसाद, हैं.
‘बिग बॉस 19’ (bigg boss 19 finale) में तान्या मित्तल ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्हें अक्सर ‘फेक गर्ल’ का टैग दिया गया, लेकिन इसने उनके आत्मविश्वास को कम नहीं किया. शो में उनके बोल्ड अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उन्होंने अपना गेम प्लान बहुत ही समझदारी और स्मार्ट तरीके से तैयार किया.
तान्या ने सोशल मीडिया के अनुभव का इस्तेमाल कर शो में अपना कंटेंट तैयार किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा. शो में तान्या मित्तल के कई विवादित और अजीबोगरीब पल भी देखने को मिले. उन्होंने टीवी एक्ट्रेस और को-कंटेस्टेंट अशनूर कौर और अन्य कंटेस्टेंट्स पर कई बार टिप्पणियां कीं, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अपनी गलतियों से सीख लेती हुई तानिया ने अपने अंदाज में खेल खेलना जारी रखा.
ये भी पढ़ें: बस कंडक्टर का बेटा प्रणीत मोरे, कैसे यहां तक पहुंचा? Bigg Boss तक का पढ़ें सफर
अमाल मलिक के साथ उनका ‘भैया-बहन’ वाला पल और शो में किए गए अमीर होने के दावों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. तान्या मित्तल ने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी चर्चाओं को कभी कम नहीं होने दिया. उनके गेम प्लान से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि इस सीजन की विनर वह ही बनेंगी.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने गिराई बिजलियां; प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…