Diljit Dosanjh Mumbai Concert
Diljit Dosanjh Mumbai Concert: इन दिनों पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने म्यूजिकल टूर ‘दिल-लुमिनाटी’ के कारण चर्चा में हैं. देश के कई हिस्सों में लाइव शोज के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. इसी बीच धमाल मचाने वाले गायक दिलजीत दोसांझ गुरुवार को मुंबई में शो करने के लिए तैयार हैं. दिलजीत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह प्राइवेट जेट के अंदर टीम के साथ आनंद भरे पल बिताते नजर आए.
दोसांझ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अक्सर अनोखे और मजेदार पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं. हाल ही में साझा किए कश्मीर वाले वीडियो के बाद गायक-अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी टीम के साथ एक प्राइवेट जेट के अंदर गाते और नाचते नजर आए.
उन्होंने इंग्लिश और पंजाबी में कैप्शन देते हुए लिखा, “ कल मुंबई महालक्ष्मी रेस कोर्स. बंद करो बंद करो कारा देया गे तू देख सही, दिल-लुमिनाटी 2024.“ (शो बंद कराके तो देखो) आपको बता दें हाल ही में ‘धरती के स्वर्ग’ कश्मीर की वादियों में खूबसूरत समय बिताते हुए दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह डल झील पर शिकारा की सवारी पर निकले थे. वीडियो में दोसांझा ‘डल स्टार’ (नाविक) के साथ मजेदार अंदाज में गुफ्तगू करते नजर आए थे.
दोसांझ ने वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा था, “डल झील स्टार मुश्ताक भाई का कहवा और अदनान भाई का रबाब (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) शानदार! क्लिप में दोसांझ शिकारा (लकड़ी की नाव) पर कंबल ओढ़कर आराम फरमाते तो उनके पास बैठा एक शख्स रबाब बजाता देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni ने 24 साल बाद भारत लौटने की बताई वजह, जानें PM Modi और राम मंदिर के बारे में क्या कहा
वीडियो में एक स्थानीय चाय विक्रेता नाव से दोसांझ के पास आता है और एक खास अंदाज में उन्हें कहवा पिलाता है बातचीत के दौरान चाय वाले ने कहा, “साब जी आप ग्लोबल स्टार हो और मैं डल स्टार हूं ये खास कहवा है’.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…