मनोरंजन

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, करोड़ों की मालकिन थीं एक्ट्रेस

Shefali Jariwala भले ही ‘कांटा लगा’ गाने से पॉपुलर हुईं, लेकिन उन्होंने अपने करियर और जिंदगी में जो मुकाम हासिल किया, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

एकट्रेस के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है.

इसके साथ ही लोगों की दिलचस्पी उनकी कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर भी बढ़ गई है. ग्लैमर की दुनिया में जितनी शोहरत उन्हें मिली, उतनी ही ठोस थी उनकी आर्थिक स्थिति भी थी.

हालांकि वे कई सालों तक इंडस्ट्री से दूर रही थीं लेकिन उन्होंने कमाई के मामले के कई बड़े कलाकारो को पीछे छोड़ दिया.

‘कांटा लगा’ गाने से लेकर रियलिटी शो तक का सफर

शेफाली जरीवाला को 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने ने रातोंरात स्टार बना दिया था. इस गाने की बदौलत वह युवाओं के बीच फैशन और स्टाइल की नई पहचान बन गईं.

इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे रोल किए, लेकिन असली पॉपुलैरिटी उन्हें रियलिटी शोज से मिली. ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे पॉपुलर शोज में शेफाली ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवाई थी.

उनकी पर्सनालिटी में आत्मविश्वास और खुलापन था, जो उन्हें खास बनाता था. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और फैंस के साथ जुड़ी रहती थीं. उन्होंने अपने करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाईं- मॉडल, एक्ट्रेस, परफॉर्मर और इंफ्लुएंसर.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थीं शेफाली

शेफाली जरीवाला की कुल संपत्ति लगभग 7.5 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है. ये कमाई सिर्फ उनके म्यूजिक वीडियो या फिल्मों से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज से भी हुई थी.

इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स थे, जिनके जरिए उन्हें हर महीने अच्छी खासी इनकम होती थी.

कहा जाता है कि सोशल मीडिया से ही उनकी मासिक कमाई लाखों में थी, और वार्षिक तौर पर ये रकम करोड़ों में पहुंच जाती थी.

इसके अलावा शेफाली ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया था. उन्हें टीवी विज्ञापनों और इवेंट्स में शिरकत करने के लिए अच्छी फीस मिलती थी.

एक्ट्रेस ने मुंबई में आलीशान घर और कारें भी ले रखी थीं. उनका रहन-सहन किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं था.

निजी जिंदगी में भी रही उतार-चढ़ाव की कहानी

शेफाली की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही. उनकी पहली शादी म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से हुई थी, लेकिन वो रिश्ता ज्यादा नहीं चला.

इसके बाद उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की, और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एपिलेप्सी जैसी बीमारी थी, और काफी कम उम्र से ही इसका सामना कर रही थीं.

मगर उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि खुलकर इस पर बात की और बाकी लोगों को जागरूक किया.

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala को बचपन से थी एक गंभीर बिमारी, 15 सालों तक लड़ी जंग, मानने वाली थी हार

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago