मनोरंजन

‘Kantara Chapter 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मचा रही तहलका, सिर्फ कुछ ही दिनों में कर लिया करोड़ों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्में खूब चर्चा में हैं. एक तरफ साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ है, जिसने अभी तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं, और दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश में जुटी है. दोनों ही फिल्मों की रिलीज को चार दिन हो चुके हैं.

बात करें ‘कांतारा चैप्टर-1’ की, तो यह एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है, जो भारतीय संस्कृति, आस्था और लोककथाओं को मिलाकर बनाई गई है. ऋषभ शेट्टी की पिछली फिल्म ‘कांतारा’ ने भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी और अब इसके प्रीक्वल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 61.85 करोड़ रुपए का बंपर कलेक्शन किया. दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 45.4 करोड़ की कमाई हुई, लेकिन तीसरे दिन फिर से शानदार कमाई देखी गई. फिल्म ने तीसरे दिन 55 करोड़ की कमाई की.

चौथे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 61 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया. फिल्म का महज 4 दिनों में ही ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 223.25 करोड़ पहुंच गया.

इतना ही नहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन भी शानदार रहा है. भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है. कांतारा की गूंज अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट के सिनेमाघरों में भी सुनाई दी है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर-1’ ने वर्ल्डवाइड लगभग 308 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा तहलका, जानिए इस हफ्ते कौन हुआ बेघर?

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ विदेशों में की गई पसंद

दूसरी तरफ बात करें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की, तो यह फिल्म पूरी तरह बॉलीवुड की पारंपरिक मनोरंजक शैली में बनाई गई है. इसमें रोमांस, ड्रामा और हल्की-फुल्की कॉमेडी का मिश्रण है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन जहां 9.25 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन इसमें गिरावट आई और कलेक्शन घटकर 5.5 करोड़ रह गया. लेकिन तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी. शनिवार को 7.5 करोड़ और रविवार को लगभग 7.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ. कुल मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 30 करोड़ का इंडिया नेट बिजनेस किया है.

वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने कुल मिलाकर लगभग 41 करोड़ की कमाई की है. विदेशों में इस फिल्म को खास तौर पर युवा वर्ग से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

8 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

8 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

15 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

20 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

20 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

27 minutes ago