National Film Awards
National Film Awards: प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा आज, 24 अगस्त को नई दिल्ली में कर दी गई है. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं में कई बड़े नाम शामिल हैं. इस साल क्षेत्रीय सिनेमा और बॉलीवुड के बीच सीधी और बड़ी टक्कर देखने को मिली. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जूरी सदस्यों ने फीचर, गैर-फीचर और सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट के लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी. साल 2021 में पुरस्कारों के लिए 28 भाषाओं की कुल 280 फिल्में प्रस्तुत की गईं. फीचर फिल्म में 31, गैर-फीचर में 24 और सिनेमा पर पटकथा लेखन में 3.
इस साल सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म “गोदावरी” के लिए निखिल महाजन को दिया गया. पंकज त्रिपाठी को “मिमी” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और पल्लवी जोशी को “द कश्मीर फाइल्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया. विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार भी जीता. संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार बहुभाषी फिल्म “RRR” के तेलुगु संस्करण को दिया गया.
बता दें कि जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी जिसने पूरी दुनिया में कहर बरपाया था. लॉकडाउन के बाद, 2021 में बहुत कम फिल्मों ने सिनेप्रेमियों को बड़े पर्दे पर वापस खींचते हुए बेहतरीन प्रदर्शन की. इस साल 20 भाषाओं की 280 फीचर फिल्मों का चयन किया गया था. यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर Amitabh Bachchan ने पढ़ी ये कविता
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगुबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगुबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगुबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…