Shiyas Kareem Beef Controversy: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने मॉडल और एक्टर शियास करीम एक बेहद विवादित वीडियो के चलते मुश्किलों में घिर गए हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में शियास अपनी दोस्त और एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी पर ‘बीफ’ खाने का दबाव डालते नजर आ रहे हैं.
वीडियो (Shiyas Kareem Viral Video Controversy) के सामने आते ही नेटिजेंस ने एक्टर के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे धार्मिक भावनाओं और व्यक्तिगत पसंद के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है. मामला तब और बढ़ गया जब एक्ट्रेस के बार-बार मना करने के बावजूद शियास ने उन पर तंज कसना बंद नहीं किया.
वायरल वीडियो किसी निजी पार्टी का बताया जा रहा है, जहां शियास और अनुमोल एक साथ मौजूद हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शियास बार-बार अनुमोल को बीफ ऑफर कर रहे हैं. जब अनुमोल ने यह कहकर मना किया कि वह ‘डाइटिंग’ पर हैं और बीफ नहीं खाना चाहतीं, तो शियास ने उन पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या वे बीजेपी की समर्थक हैं. इस राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर आग में घी का काम किया है. यूजर्स का कहना है कि किसी की खाने-पीने की पसंद का मजाक उड़ाना और उसे राजनीति से जोड़ना बेहद ओछी मानसिकता है.
वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजेंस शियास करीम की जमकर क्लास लगा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि किसी को उसकी इच्छा के विरुद्ध कुछ खाने के लिए मजबूर करना गलत है. वहीं, कुछ यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल पूछा कि क्या शियास को तब अच्छा लगता अगर अनुमोल उन्हें ‘पोर्क’ (pork) खाने के लिए मजबूर करतीं?
हालांकि, विवाद के बीच शियास के कुछ समर्थकों का यह भी कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और अनुमोल पहले भी बीफ खाती रही हैं, इसलिए शियास बस उनके साथ मजाक कर रहे थे. लेकिन ज्यादातर लोग इस ‘मजाक’ के तरीके और उसमें इस्तेमाल किए गए शब्दों को गलत बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा नाबालिग! मां का फरमान खान पर सनसनीखेज आरोप- फिल्म का लालच देकर ले गया
शियास करीम और अनुमोल अनुकुट्टी दोनों ही मलयालम मनोरंजन जगत के चर्चित नाम हैं. शियास को ‘बिग बॉस मलयालम’ के पहले सीजन से बड़ी पहचान मिली थी, जहाँ उनके खेल की काफी तारीफ हुई थी. वहीं उनकी दोस्त अनुमोल अनुकुट्टी ने ‘बिग बॉस’ का सातवां सीजन जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की थी.
बताते चलें कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है, लेकिन इस वीडियो (Shiyas Kareem Viral Video Controversy) ने अब उनके रिश्तों और शियास की सार्वजनिक छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल इस विवाद पर एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…
विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…
Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…