नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही
Nana Patekar News: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. नाना पाटेकर के निधन के बाद उन्हें लेकर की गई अपनी टिप्पणी के चलते तनुश्री सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. उन्होंने नाना को ‘Evil Dead’ कहा था, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना की, तो कुछ यूजर्स उनके समर्थन में भी नजर आए. अब तनुश्री ने लाइव आकर एक बार फिर अपने आलोचकों को जवाब दिया है.
तनुश्री ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्रोलिंग और अपने पुराने अनुभवों को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि वह इन दिनों उज्जैन में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों का समर्थन भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि ट्विटर पर उनके पक्ष में बातें हो रही हैं, हालांकि वह खुद ट्विटर पर नहीं हैं.
तनुश्री के मुताबिक, उन्हें ट्रोल करने वाले लोग उनके बयान से इतने परेशान क्यों हो रहे हैं, यह उनकी समझ से बाहर है. उन्होंने आरोप लगाया कि नाना पाटेकर की वजह से उनकी जिंदगी में काफी परेशानियां आईं. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें परेशान करने के लिए गुंडे भेजे गए, जिससे उन्हें एंजायटी हुई और उनके काम पर भी असर पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कई लोग शामिल थे.
अपने बयान का मतलब समझाते हुए तनुश्री ने कहा कि ‘Evil’ का मतलब शैतान और ‘Dead’ का मतलब मर जाना है. उनके मुताबिक, उन्होंने यह बात इसी संदर्भ में कही थी, लेकिन इस पर इतना विवाद खड़ा हो गया.
तनुश्री ने आगे कहा कि वह चाहती थीं कि मीडिया का ध्यान कार्यक्रम से ज्यादा इस मुद्दे पर जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कार्यक्रम के सफल होने पर खुशी जताई और भगवान का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जाते-जाते भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस का कहना था कि दूसरों को प्रताड़ित करने से कोई ताकतवर नहीं बन जाता.
अपने बयान का बचाव करते हुए तनुश्री ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जो किसी के निधन के बाद उसके बारे में बुरा बोलने को गलत मानते हैं. उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए पूछा कि अगर मरने के बाद किसी के बारे में बुरा नहीं कहना चाहिए, तो हर साल रावण का पुतला क्यों जलाया जाता है?
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में होने जा रहा है बड़ा धमाका, यह दो पॉपुलर चेहरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ले सकते हैं एंट्री!
तनुश्री ने कहा कि उनके धर्म ने उन्हें यही सिखाया है कि गलत काम करने वाले को उसके कर्मों के आधार पर देखा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नाना पाटेकर ने जिन लोगों के साथ बुरा किया, उनसे माफी मांगे बिना ही दुनिया से चले गए.
हालांकि, तनुश्री के इस बयान से नाना पाटेकर के प्रशंसक नाराज हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. उनका कहना है कि नाना के निधन के बाद भी तनुश्री उन्हीं के नाम के सहारे सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस तरह एक बार फिर दोनों से जुड़ा पुराना विवाद चर्चा में आ गया है.
-भारत एक्सप्रेस
सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…
JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…
महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…