मनोरंजन

‘तेरे इश्क में’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, धनुष और कृति सेनन की अनोखी केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

धनुष और कृति सेनन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक गहरे और इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें प्यार, दर्द और रिवेंज का तड़का देखने को मिलेगा.

कैसा है टीजर?

कृति ने फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसकी शुरुआत एक शादी के फंक्शन से होती है. टीजर में कृति सेनन हल्दी की रस्म में नजर आती हैं, लेकिन इस बीच धनुष की एंट्री एक टूटे हुए, नाराज और जुनूनी आशिक के लुक में होती है. वह कृति पर गंगाजल डालते हुए कहते हैं, ‘शंकर करे तुझे बेटा हो, तब समझेगी कि जो आशिक प्यार में मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं.’

फिल्म रांझणा की तरह गंभीर

इस फिल्म में धनुष का किरदार फिल्म रांझणा की तरह ही बेहद गंभीर और जटिल नजर आ रहा है. टीजर में वे हिंसक रूप में भी दिखाई देते हैं. वहीं, कृति सेनन का लुक बेहद इमोशनल और बिखरा हुआ है, जिसमें कृति को शराब और सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो उनके अंदर चल रहे भावनात्मक उथल-पुथल की एक झलक देता है. टीजर में दोनों के बीच न केवल तनाव को बल्कि उनके बीच का रोमांस और प्यारे पलों को भी दिखाया जाता है जो इसे संतुलित करता है.

अरिजीत की दिल छू लेने वाली आवाज के साथ

अरिजीत के बैकग्राउंड स्कोर से फिल्म को और गहराई देता है. अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज ने इसमें जान डाल दी है. उनकी आवाज स्क्रीन पर चल रही हर भावना को और प्रभावशाली बना देती है. आपको बता द की कहानी को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है, जबकि फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है. इस फिल्म का निर्देशन रांझणा के डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

कब होगी रिलीज

तेरे इश्क में एक रोमांटिक ड्रामा है जो दर्शकों को प्यार के सात रंगों में डुबो देगा. आकर्षण, मोह, इबादत और जुनून तक. फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ नित्या मेनन और अरुण विजय नजर आ रहे हैं. वहीं, कृति सेनन इस समय इटली में अपनी अगली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी शामिल हैं.

‘तेरे इश्क में’ का टीजर साफ तौर पर यह संकेत देता है कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जंग है. जहां प्यार, खोना और बदला, तीनों एक साथ चलेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

8 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

14 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

33 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

36 minutes ago