मनोरंजन

‘तबाही’ से ज्यादा मची बहस! किसिंग सीन पर कियारा ट्रोल, यश बने ‘कूल’

Toxic Song Tabahi: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘तबाही’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की शानदार केमिस्ट्री के साथ कई रोमांटिक और इंटीमेट मोमेंट्स दिखाए गए हैं. बीच, कार, पुरानी इमारत और समुद्र किनारे फिल्माए गए सीन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. हालांकि गाने की चर्चा जितनी इसकी सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक को लेकर हो रही है, उससे कहीं ज्यादा बहस दोनों कलाकारों को मिल रहे अलग-अलग रिएक्शन पर छिड़ गई है.

कियारा पर निशाना, यश की तारीफ

गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कियारा आडवाणी को उनके बोल्ड सीन्स को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. खास बात यह रही कि उसी गाने में मौजूद यश को कई लोगों ने ‘कूल’, ‘स्टाइलिश’ और ‘हैंडसम’ बताया. यही दोहरा रवैया अब चर्चा का केंद्र बन गया है. सवाल उठ रहे हैं कि जब एक ही सीन में दोनों कलाकार बराबर शामिल हैं, तो आलोचना सिर्फ अभिनेत्री को ही क्यों झेलनी पड़ रही है?

क्या आज भी अलग हैं मानदंड?

मनोरंजन जगत में यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री को इंटीमेट सीन के लिए ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा हो. अक्सर देखा गया है कि पुरुष कलाकारों के ऐसे दृश्यों को उनके किरदार का हिस्सा माना जाता है, जबकि महिला कलाकारों को निजी जीवन और संस्कारों के आधार पर जज किया जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई लोग इस दोहरे मापदंड पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन का नया धमाका, 2 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म से ‘धमाल 4’ को लगेगा झटका

शादी और मां बनने के बाद भी किरदार निभाने का अधिकार

कियारा आडवाणी शादीशुदा हैं और हाल ही में मां भी बनी हैं, लेकिन इससे उनके पेशेवर फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं माना जा सकता. अभिनय एक पेशा है और कलाकार अपने किरदार की मांग के अनुसार काम करते हैं. इससे पहले भी कई शादीशुदा अभिनेत्रियां और मां बनने के बाद फिल्मों में रोमांटिक या इंटीमेट सीन कर चुकी हैं. ऐसे में किसी कलाकार को उसके निजी जीवन के आधार पर आंकना सही नहीं कहा जा सकता.

26 अगस्त को होगी रिलीज

विवादों और चर्चाओं के बीच ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर छिड़ी यह बहस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के लिए कितना फायदा लेकर आती है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

11 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

16 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago