मनोरंजन

Urvashi Rautela ने सऊदी अरब में दी ऐसी परफॉर्मेंस, सिर्फ एक शो की फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Urvashi Rautela: देश की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब के जेद्दा में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया. इस परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी को 7 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान करना पड़ा. उर्वशी (Urvashi Rautela) ने इस अनुभव के बारे में उत्साहित होकर कहा, “मुझे बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि मैंने सऊदी अरब के जेद्दा में पहली बार बतौर भारतीय महिला कलाकार परफॉर्म किया है, यह पल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस भारतीय महिला का है जो सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत रखती है.”

उन्होंने आगे कहा, “इतने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, जहां इतनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास है, मेरे लिए यह गर्व की बात है. यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक सेतु है, महिला सशक्तीकरण का संदेश है और कला के माध्यम से वैश्विक एकता को प्रदर्शित करता है.”

वीडियो में दिखा ग्लैमर और ग्रेस

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, उर्वशी अपने बेबाक अंदाज में स्टेज दमदार परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान दर्शकों ने उनका खूब उत्साहवर्धन किया. काले और सिल्वर रंग के आउटफिट्स के साथ कॉम्प्लिमेंट्री मेकअप और बड़े-बड़े सिल्वर इयररिंग्स में उर्वशी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

अभिनेत्री ने अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, “मरहबा जेद्दा, सऊदी अरब की पवित्र भूमि, मैं आपसे प्यार करती हूं. आप सभी का शाही अंदाज में मेरे और मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए बहुत शुक्रिया. मैं आपकी आभारी हूं.”

इस पोस्ट में उर्वशी ने सऊदी अरब के जेद्दा में अपने पहले शो के लिए वहां के स्वागत और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया. अपकमिंग वर्क प्रोजेक्ट की बात करें तो, उर्वशी फिल्म ‘इंडियन 3’ में नजर आएंगी. कमल हसन की मुख्य भूमिका वाली यह मोस्ट अवेटेड फिल्म एस. शंकर के निर्देशन में बनेगी. इसी के साथ ही अभिनेत्री को अफताब शिवदासानी और जस्सी गिल के साथ ‘कसूर 2’ में भी देखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Sarzameen Review: बाप का नहीं मिला प्यार तो बेटे ने उठाया हथियार… फिर छिड़ी ‘सरजमीं की जंग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago