ठंड और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर बेहद गंभीर चेतावनी जारी कर दी है. बंगाल की खाड़ी में उठे Cyclone Akvan के चलते आज यानी 20 नवंबर 2026 को बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. Aaj ka mausam update के मुताबिक,तटीय इलाकों खासकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफान का बड़ा असर दिखने जा रहा है, वहीं उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
आइए जानते हैं आपके राज्य और जिले में आज मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
weather update के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से कुछ इलाकों में पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है, साथ ही दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिणी लक्षद्वीप और सिक्किम के आसपास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाओं व बारिश के बीच भुवनेश्वर समेत तटीय जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है, वहीं 5 राज्यों में ओले गिरने और पहाड़ी राज्यों के 10 से ज्यादा जिलों में बर्फबारी की चेतावनी भी दी गई है.
Delhi weather के मुताबिक, आज ठंड और घने कोहरे के साथ 20 से 30 किमी/घंटा की हवा चल सकती है, जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, पीलीभीत, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, बुलंदशहर, हरदोई, अमरोहा (ज्योतिबाफुले नगर), मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में घने कोहरे व ठंड के बीच 20-30 किमी/घंटा की हवा चल सकती है, जबकि लखनऊ का पारा 28 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
वहीं उत्तराखंड (हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल) में कोहरे व 30 किमी/घंटा हवा, हिमाचल (बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन) में बर्फबारी व मनाली में न्यूनतम माइनस 5 डिग्री तक पारा जाने और जम्मू-कश्मीर (राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, रामबन, कठुआ, डोडा, सांबा) में बारिश-आंधी की चेतावनी है.
बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया और कटिहार में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है, जहां पटना का तापमान 28 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है. झारखंड के रांची, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज और जमशेदपुर में 50 किमी/घंटा की हवा के साथ बारिश की चेतावनी है और रांची का पारा 20 से 17 डिग्री के बीच रहेगा.
इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम, कूचबिहार, उत्तर 24 परगना और दार्जिलिंग में 50 से 60 किमी/घंटा की हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है, जहां कोलकाता में अधिकतम 24 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है.
प्रमुख सहरों के क्या हैं हाल?
| शहर | अधिकतम तापमान (20 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (20 नवंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 26°C | 12°C |
| मुंबई | 31°C | 22°C |
| चेन्नई | 30°C | 23°C |
| कोलकाता | 24°C | 22°C |
| लखनऊ | 28°C | 14°C |
| पटना | 28°C | 17°C |
| रांची | 20°C | 17°C |
| भोपाल | 25°C | 13°C |
| जयपुर | 27°C | 14°C |
| शिमला | 19°C | 07°C |
| नैनीताल | 19°C | 10°C |
Aaj ka mausam update के मुताबिक, पंजाब के बरनाला, चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट, फाजिल्का, तरनतारन, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर और कपूरथला में भीषण ठंड और घने कोहरे के साथ 15 से 20 किमी/घंटा की हवा चल सकती है. राजस्थान के कोटा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, उदयपुर और अजमेर में घने कोहरे व 20-30 किमी/घंटा की हवा के अलर्ट के बीच जयपुर का तापमान 27 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है.
वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, मुरैना, अशोकनगर, नीमच, मंडला, छिंदवाड़ा, कटनी, उमरिया, ग्वालियर, रीवा, सतना और पन्ना में ठंड व कोहरे के बीच 30 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और भोपाल का पारा 25 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
आज 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी और देवप्रबोधिनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा…
देवउठनी एकादशी पर चंद्रमा के मीन राशि में शनि के साथ रहने और वज्र योग…
गुरुग्राम के विश्व शांति केंद्र में जैन आचार्य लोकेश मुनि के सान्निध्य में 'भजन क्लबिंग'…
UP Election 2027 BJP Strategy: यूपी वोटर लिस्ट में 10.96 लाख नई महिला मतदाता जुड़ने…
IIT रोपड़ की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने खनन अधिकारियों और पठानकोट के…
भारत की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन 20 नवंबर को भोपाल में होगी लॉन्च!…