Ajmer Murder Case
Ajmer Murder Case: अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर पति, सास, सौतन और एक रिश्तेदार की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने चारों शव कार में डालकर आग लगा दी, ताकि पूरे मामले को हादसा दिखाया जा सके.
पुलिस के अनुसार गांव से करीब 500 मीटर दूर मुख्य सड़क पर एक कार जलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से चार जले हुए शव बरामद किए. मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच परिवार के सदस्य रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और रिश्तेदार महिमा के रूप में हुई.
जांच में सामने आया कि रामसिंह और उनकी पहली पत्नी सुनीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर चारों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को कार में रखकर गांव से दूर ले जाकर आग लगा दी. आरोपियों की कोशिश थी कि मामला सड़क हादसे या आगजनी जैसा लगे, लेकिन पुलिस जांच में पूरी साजिश बेनकाब हो गई.
SP हर्षवर्धन ने बताया कि मामले के खुलासे में ग्रामीणों से मिली छोटी-छोटी जानकारियां बेहद अहम साबित हुईं. एफएसएल और एमओबी टीमों ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर पुलिस कुछ ही घंटों में आरोपियों तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें- 20-25 तो छोड़ो 95 हजार कमाने वालों का भी दिल्ली-NCR में रहना मुश्किल, IIT के छात्र का दर्द हुआ वायरल
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनीता, उसकी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…
Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…