देश

स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण: केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की पैथ लैब में ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम का उद्घाटन

प्रयागराज : रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय के माइक्रोबायोलॉजी एवं पैथोलॉजी विभाग में आज अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम (BACT/Alert 3D) का उद्घाटन किया गया. यह प्रणाली फ्रांस की कंपनी BIOMÉRIEUX द्वारा निर्मित है और रक्त संक्रमण की त्वरित, सटीक एवं प्रभावी पहचान में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है.

हिमांशु मंडल द्वारा किया गया उद्घाटन

इस प्रणाली का उद्घाटन उत्तर मध्य रेलवे के माननीय प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. हिमांशु मंडल द्वारा किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति एनसीआर की प्रतिबद्धता को दोहराया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. एस. के. हंडू चिकित्सा निदेशक केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ. प्रकाश मुर्मू अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक, डॉ. (श्रीमती) तुलिका मिश्रा अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक, डॉ. उषा एस.पी. यादव अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक सहित अन्य चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे.

एक साथ 120 कल्चर नमूनों की जांच करने में सक्षम

यह प्रणाली एक साथ 120 कल्चर नमूनों की जांच करने में सक्षम है, जो व्यस्त अस्पतालों के लिए अत्यंत उपयोगी है. यह प्रणाली बैक्टीरिया, फंगस एवं माइकोबैक्टीरिया सहित विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीवों की वृद्धि के लिए उत्तम वातावरण प्रदान करती है.

BACT/ALERT 3D जैसे सुविधाएं उपलब्ध

BACT/ALERT 3D यह सभी सुविधाएं एक ही अत्याधुनिक, कॉम्पैक्ट, मॉड्यूलर एवं लचीले प्लेटफॉर्म में प्रदान करता है.जब प्रयोगशालाएं अधिक कार्यभार, कम समय में रिपोर्ट देने की अपेक्षा और सीमित संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं, तब यह आवश्यक हो गया है कि प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली स्केलेबल, कुशल और स्मार्ट हो – और यह प्रणाली इन सभी आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से पूरा करती है.

डॉ. हिमांशु मंडल ने कही ये बात

डॉ. हिमांशु मंडल, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक ने कहा, “हम अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. इस ऑटोमेटेड ब्लड कल्चर सिस्टम की शुरुआत से हम रक्त संक्रमणों की पहचान में बहुमूल्य समय की बचत कर सकेंगे और उपचार के परिणामों में सुधार होगा. यह रेलवे की स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि रोगों की समय पर पहचान और नियंत्रण में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.”

डॉ. उषा एस.पी. यादव, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक के नेतृत्व में उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रयोगशाला अधीक्षक श्री शिव सागर साव, प्रयोगशाला अधीक्षक श्री उमेश कुमार भारती एवं सभी प्रयोगशाला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.  इस प्रणाली की सफल स्थापना सभी विभागों के समन्वित प्रयास का परिणाम है. उद्घाटन कार्यक्रम में सभी चिकित्सकगण, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य अस्पताल कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि एनसीआर चिकित्सा क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

7 minutes ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

24 minutes ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

29 minutes ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

36 minutes ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

50 minutes ago

बयानवीर राहुल गांधी! विदेश धरती, 10 साल, 18 बयान और हर बार सियासी बवाल; देखें पूरी लिस्ट

Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…

52 minutes ago