Azamgarh Road Accident
Azamgarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है. जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इन मृतकों में एक महिला, दो पुरुष और दो बच्चियां शामिल हैं. फिलहाल पुलिस सभी मृतकों के शिनाख्त की कोशिश कर रही है.
यह पूरा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस के माइलस्टोन संख्या 238 के पास का है. शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में जा घुसी. हादसे के समय कार की स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से के अंदर घुस गई.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल से मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है. जिसमें से एक एड्रेस बिहार के सिवान जिले का है, तो दूसरा हरियाणा के फरीदाबाद का है. दावा किया जा रहा है कि यह परिवार बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा था. तभी ये हादसा हो गया.
मामले की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है.
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक पकंज कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक्सीडेंट हुआ है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रेलर के अंदर घुसी हुई दिखाई दी. जिसके बाद सभी मृतकों को बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस से मोर्चरी भेजा गया.
ये भी पढ़ें- “केमिकल से नोट डबल” करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 95 लाख कैश के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले का यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…