देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने एक फरवरी को लॉन्च होने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की. उपेंद्र राय ने शिवराज सिंह चौहान को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात हुई. मैंने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की, साथ उन्हें चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में निमंत्रित किया.”

इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें 1 फरवरी 2023 को दिल्ली में लॉन्च होने वाले ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी मुलाकात कर चुके हैं.

कुछ दिनों पहले ही एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने कीथ वाज के चर्चित शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में शिरकत की थी. इस शो के दौरान वरिष्ठ पत्रकार ने एक फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्यों और रणनीति पर खुलकर बात की थी. बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में लोगों तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

2 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago