देश

बिहार में आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, 10वीं बार बनेंगे सीएम, गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह, जानें संभावित मंत्रियों के नाम

Nitish Kumar Oath: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है. गुरुवार सुबह पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. सस्पेंस खत्म हो चुका है और साफ हो गया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. वह रिकॉर्ड 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे. समारोह सुबह 11:30 बजे होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

नीतीश फिर बने एनडीए के नेता

बुधवार को पटना में लगातार तीन अहम बैठकें हुईं. सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास पर JDU विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया. दोनों ही डिप्टी सीएम बने रहेंगे. तीसरी बैठक एनडीए विधायक दल की थी, जिसमें नीतीश को नेता चुना गया और यह तय हो गया कि वही सीएम होंगे.

नीतीश कुमार ने इसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. खास बात यह रही कि उन्होंने तब तक इस्तीफा नहीं दिया जब तक एनडीए विधायक दल का नेता चुना नहीं गया.

सरकार नई, चेहरे पुराने

नई सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम वही रहेंगे. सोमवार को खबरें थीं कि बीजेपी शायद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को रिपीट न करे लेकिन दो दिन में सीन बदल गया. दरअसल, बीजेपी नए चेहरों को लाना चाहती थी, जिनमें एक महिला भी हो सकती थी लेकिन नीतीश ने सम्राट चौधरी के साथ काम करने में सहजता जताई. ऐसे में बीजेपी के सामने विकल्प था कि या तो दोनों को बदलें या दोनों को रिपीट करें. आखिरकार पार्टी ने जोखिम न लेते हुए दोनों को ही दोबारा मौका दिया.

नीतीश की ‘जोड़ी’

नीतीश कुमार हमेशा बीजेपी में किसी एक नेता के साथ मजबूत तालमेल रखते हैं. पहले यह बॉन्डिंग सुशील मोदी के साथ थी. अब वही सहजता सम्राट चौधरी के साथ दिख रही है. चुनाव प्रचार के दौरान भी नीतीश ने उनके लिए वोट मांगे थे और मंच पर माला पहनाकर आशीर्वाद दिया था.

मंत्रिमंडल में 34 मंत्री होने की संभावना

खबर है कि नीतीश कुमार के साथ आज 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा, जिसमें 14 और चेहरे शामिल होंगे. यानी कुल 34 मंत्रियों को जगह मिल सकती है.

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री

  • सम्राट चौधरी
  • विजय सिन्हा
  • रामकृपाल यादव
  • नितिन नवीन
  • मंगल पांडे

JDU कोटे से संभावित मंत्री

  • विजय चौधरी
  • अशोक चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • लेशी सिंह
  • श्रवण कुमार

अन्य दलों से

  • एलजेपी से राजू तिवारी, संजय पासवान, राजीव रंजन सिंह
  • HAM से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन
  • RLM से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा

शपथ ग्रहण के बाद 24 से 28 नवंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें सरकार बहुमत साबित करेगी.

गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. यहां हेलीपैड भी बनाया गया है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, मोहन चरण मांझी, भजन लाल शर्मा, प्रमोद सावंत, देवेंद्र फडणवीस, रेखा गुप्ता, हेमंत विश्व शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, चंद्रबाबू नायडू और माणिक साहा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-Bihar New Govt Oath: PM मोदी से लेकर 12 CM तक, गांधी मैदान में शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा, Nitish Kumar लेंगे शपथ

बिहार में आज नई सरकार बनेगी लेकिन चेहरों में ज्यादा बदलाव नहीं है. नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम की कुर्सी संभालेंगे और उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम रहेंगे. मंत्रिमंडल में कई पुराने और कुछ नए चेहरे शामिल होंगे. गांधी मैदान में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति का बड़ा शो साबित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

7 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

7 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

11 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

26 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

28 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

41 minutes ago