देश

Bihar News: नाम-“ब्लूटूथ नॉइज़”, पता-“पटना जिला”…बिहार के अफसरों ने ब्लूटूथ का बना डाला आवासीय प्रमाण पत्र

अक्सर चर्चा में रहने वाले राज्यों में से एक बिहार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. एक ऐसा अजीब और हास्यास्पद घटनाक्रम सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय के अधिकारियों ने अनजाने में “ब्लूटूथ नॉइज़” को बिहार का सबसे नया निवासी घोषित कर दिया है और उसके माता-पिता का नाम “ईस्ट वुड” बताते हुए आधिकारिक कागजात भी जारी कर दिए हैं.

इतना ही नहीं प्रमाण पत्र में आवेदक की नहीं, बल्कि एक असली ब्लूटूथ ईयरपीस की तस्वीर भी है, जो अपनी आधिकारिक तस्वीर के लिए बहुत आकर्षक भी लग रही है. बाढ़ के उप-विभागीय अधिकारी ने मामले में जांच का वादा किया है.

दरअसल एक शरारती आवेदक ने सिस्टम की मजबूत सत्यापन प्रक्रिया को परखने के लिए ब्लूटूथ नॉइज़ नाम से एक आवेदन जमा किया, जिसमें उसके माता-पिता का नाम ईस्ट वुड भरा था और अपने वायरलेस डिवाइस की एक तस्वीर भी उसके साथ लगा दी और देखते ही देखते इसी नाम से रबर-स्टैम्प लगा हुआ प्रमाण पत्र बना दिया गया मानो एयरपॉड्स प्रो बिहार का कोई नागरिक हो.

आवेदक ने कहा, “मैंने यह इसलिए किया ताकि यह पता चल सके कि क्या कोई प्रमाण पत्र जारी करने से पहले वास्तव में जांच करता है.”

मुंगेर में सोनालीका ट्रैक्टर बन गया निवासी

इसके अलावा बिहार के एक और जिले मुंगेर से भी ऐसा ही अजीब मामला सामने आया है. मुंगेर के अफसरों ने भी पीछे न रहते हुए हाल ही में एक सोनालीका ट्रैक्टर को आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसमें ट्रैक्टर की फोटो भी है,.

इससे पहले कहीं अगले हफ्ते आवेदकों में वाई-फ़ाई राउटर सिंह शामिल होंगे या वॉशिंग मशीन देवी. इस बीच, बिहार के निवासी यह सोच रहे हैं कि क्या अगले चुनाव में ब्लूटूथ नॉइज़ चुनाव लड़ेंगे और शायद सोनालीका ट्रैक्टर उनके प्रचार वाहन के रूप में भी डबल रोल निभाएगा.


ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election: बिहार के वोटर लिस्ट में घुस चुके हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये! चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण में हुआ खुलासा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

8 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

9 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

9 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

10 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago