Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-3 (Nishchay 3) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की घोषणा कर दी है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करना है. इस नियम के तहत खासतौर पर 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. बता दें कि अब ऐसे वृद्धजन घर बैठे ही इस प्रकार की निबंधन सेवाएं पा सकेंगे.
वृद्धजनों के लिए घर पर रजिस्ट्री की सुविधा
बता दें कि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धजनों को जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री में काफी परेशानी होती है. अब इस योजना के तहत मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के जरिए घर पर ही सेवाओं का लाभ मिलेगा. इसमें वृद्धजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं दस्तावेजों का निबंधन भी निश्चित समय-सीमा में पूरा होगा और इसकी प्रक्रिया 7 कार्य दिवसों में सुनिश्चित हो जाएगी.
भूमि की अपडेटिड जानकारी भी मिलेगी
जमीन खरीदने वाले लोगों को अक्सर भूमि की सही और अपडेटिड जानकारी नहीं मिलती. जिसके तहत काफी परेशानी होती है. अब आवेदकों के अनुरोध पर निबंधन विभाग अंचल कार्यालय से भूमि की अपडेटिड स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा. इसे क्रेता-विक्रेता को उपलब्ध कराया जाएगा. इससे जमीन के बारे में सही जानकारी मिलेने के साथ ही खरीद-बिक्री में भी पारदर्शिता आएगी.
यह भी पढ़ें: ‘आप शंकराचार्य कैसे…24 घंटे में बता दो’, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रशासन ने भेजा नोटिस
कब से लागू होगी योजनाएं?
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन व्यवस्थाओं(Nishchay 3) को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी हो चुके हैं. यह योजना राज्य के वृद्धजनों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. वहीं भूमि की अपडेटिड जानकारी से सभी लोगों को फायदा होगा.
सुझाव भी दिए जा सकेंगे
योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि इस व्यवस्था के संबंध में कोई विशिष्ट सुझाव हो तो 19 जनवरी 2026 तक दिए जा सकते हैं. सुझावों से योजना को और बेहतर बनाया जाएगा. राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने का लक्ष्य है. यह योजना बिहार को और विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…