देश

मनमोहन सिंह के 12 साल पुराने ट्वीट पर क्यों छिड़ गया सियासी संग्राम? भाजपा ने जमकर कांग्रेस को लपेटा, जानें क्या है पूरा मामला?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के 12 साल पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. मनमोहन सिंह ने 2013 में यह पोस्ट राहुल गांधी को लेकर किया था. इस पोस्ट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शेयर किया है और कांग्रेस पर जोरदार जुबानी हमला बोला.

Manmohan Singh के ट्वीट को किया शेयर

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरफ से 2013 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके साथ ही संघवी ने लिखा, “12 साल पहले हमारे देश की क्या हालत थी कि पीएमओ इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ऐसी बातें ट्वीट की जा रही थीं?”

इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी पोस्ट किया. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “जब कांग्रेस पार्टी के पास दिखाने के लिए कोई वास्तविक उपलब्धि नहीं होगी, तो ट्वीट की वर्षगांठ से ही काम चल जाएगा. राहुल गांधी को पता चल जाएगा.”

क्या है मामला?

असल में 2013 में मनमोहन सिंह ने यह पोस्ट राहुल गांधी के लिए लिखा था, जिसमें कहा गया, “मुझे राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने में खुशी होगी.” सबसे अहम बात यह है कि मनमोहन सिंह ने यह बात उस समय कही, जब वे प्रधानमंत्री पद पर थे और पार्टी के भीतर राहुल गांधी की इस पद पर दावेदारी को लेकर बातें उठ रही थीं.

यह भी पढ़ें- “हम सालों से जानते हैं उनका चाल-चरित्र…”, बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान पर क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी

जनवरी 2013 में राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के पोस्ट को इस संकेत के तौर पर माना गया कि वे पार्टी की तरफ से सौंपे जाने वाले किसी भी कार्यभार के लिए खुश रहेंगे. फिलहाल, भाजपा के नेताओं ने 12 साल पुराने इस पोस्ट को ऐसे समय शेयर किया है, जब आपत्तिजनक बयानों को लेकर कांग्रेस पार्टी विवादों में फंसी हुई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

54 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago