देश

चतरा में मॉब लिंचिंग! दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने पहुंचे पिता की भी धुनाई

Chatra Mob Lynching: झारखंड के चतरा जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी युवक की ग्रामीणों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव की है. आरोपी के पिता के साथ भी मारपीट की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

आरोप है कि गांव की एक नाबालिग लड़की सोमवार की शाम घर से बाहर गई थी. इसी दौरान मोहम्मद इमरोज ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया. मंगलवार को लड़की बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

भीड़ ने डंडों और पत्थरों से कर दिया हमला

सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए. आरोप है कि भीड़ ने इमरोज को घर से बाहर निकालकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्हें कुछ देर तक खंभे से बांधकर रखा गया और उनकी भी पिटाई की गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद घायल इमरोज को भीड़ से छुड़ाकर टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई.

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद बड़गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- 8 घंटे की हिरासत और पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को मिली बेल, DMK कार्यकर्ताओं का जश्न!

अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही दुष्कर्म के आरोप की भी अलग से जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

1 minute ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

5 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

7 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

14 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

17 minutes ago