देश

लखनऊ में IRS अधिकारियों की भिड़ंत: गौरव गर्ग की FIR के बाद योगेंद्र मिश्रा ने लगाए ब्लैकमेलिंग और साजिश के आरोप, मामला हाई प्रोफाइल

लखनऊ के बहुचर्चित दो IRS अधिकारियों के बीच मारपीट मामले में हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कर ली गई है. ये FIR डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग की तहरीर पर ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ दर्ज की गई है. योगेंद्र पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही एफआईआर में एक पुराने विवाद की भी जानकारी दी गई है. वहीं अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है.

क्या है विवाद की वजह?

संयुक्त आयुक्त योगेंद्र मिश्रा के मामले में बयान सामने आया है. उनका कहना है कि हमने एक आरटीआई में पूछा था कि हमारे तबादले की वजह क्या है? उनका आरोप है कि उपायुक्त गौरव गर्ग ने संवेदनशील मामले को लीक किया था. मुख्यालय में रहते हुए आरटीआई का जवाब नहीं दे रहे थे. संयुक्त आयुक्त का कहना है कि गुरुवार को सीनियर अफसर के सामने गौरव गर्ग से कहा कि आरटीआई का जवाब तो दे दीजिए इस पर गौरव गर्ग ने अपील में जान की बात कही. इसी मुद्दे पर दोनों अधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इससे मामला हाई प्रोफाइल हो गया है.

योगेन्द्र के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

योगेन्द्र के खिलाफ गंभीर धाराओं BNS की धारा 109, 121, 221, 324, 352, 351, 2 और 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ मामला अब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

योगेंद्र मिश्रा पर हमले का कारण आया सामने

आईआरएस योगेंद्र मिश्रा पर हमले का आरोप लगा है,अब इस हमले का कारण सामने आया है. IPS अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं गौरव गर्ग,गौरव गर्ग ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि योगेंद्र मिश्रा ने उन पर जानलेवा हमला किया. इस घटना के पीछे विभागीय विवाद और व्यक्तिगत खुन्नस को कारण बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, योगेंद्र मिश्रा का हाल ही में लखनऊ से काशीपुर ट्रांसफर हुआ था, जिसमें गौरव गर्ग की भूमिका को लेकर उनके बीच तनाव था. गौरव गर्ग यूपी कैडर की IPS अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं, जिसके चलते यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया है.

ट्वीट्स में खोला पूरा घटनाक्रम

इनकम टैक्स विभाग के दो सीनियर अधिकारियों के बीच हुए हजरतगंज ऑफिस विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। IRS ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में IRS डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर झूठा मुकदमा, बदला, ब्लैकमेलिंग और हमला करवाने का आरोप लगाया है.

आरोपी योंगेंद्र का पक्ष

टैक्स जांच में लापरवाही की शिकायत :- योगेंद्र मिश्रा के अनुसार, 2022 में जब उन्होंने गौरव गर्ग को कानपुर में रिप्लेस किया,उन्होंने गर्ग के कार्यकाल की टैक्स जांच में गंभीर खामियों की रिपोर्ट दी, जिसके बाद उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई शुरू हुई.

ब्लैकमेलिंग की कोशिश का दावा :- मिश्रा ने कहा कि 29 मार्च को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एक पत्रकार ने उन्हें ₹50,000 की फिरौती मांगते हुए ब्लैकमेल किया. उन्होंने इस ब्लैकमेल की चैट लॉग्स और सबूत पुलिस को सौंपने का दावा किया.

RTI और हमला विवाद: उन्होंने दावा किया कि 28 अप्रैल को उन्होंने अपने ट्रांसफर की जानकारी के लिए RTI दाखिल की, लेकिन जवाब नहीं मिला. जब 29 मई को वह ऑफिस में जानकारी लेने पहुंचे तो गौरव गर्ग ने सार्वजनिक रूप से गालियां दीं और मारपीट की.

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और इसे ‘अधिकारी बनाम अधिकारी’ की स्थिति करार दिया. उन्होंने लिखा कि अब तक भाजपा सरकार में पुलिस बनाम पुलिस का मामला था, अब अधिकारी बनाम अधिकरी की नौबत आ गई है. लखनऊ में एक IRS अधिकारी को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह जांच का विषय है कि एक IPS अधिकारी के पति के साथ ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे कौन लोग हैं.

BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे अस्पताल

इस बीच, आयकर विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और आंतरिक जांच शुरू करने की बात कही गई है. इसके बाद BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी गर्ग का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago