देश

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

देश के नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन होंगे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए समर्थित उम्मीदवार के रूप में उन्होंने जीत दर्ज की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उपराष्ट्रपति बनने की बधाई दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने की बधाई एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, “सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई! सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करके सी.पी. राधाकृष्णन के सामाजिक कार्यों की सराहना की और नए उपराष्ट्रपति बनने की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई. उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है. मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे.”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने की बधाई दी और लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि समाज के निचले स्तर से उठे एक नेता के रूप में आपकी दूरदर्शिता और प्रशासन के बारे में गहन ज्ञान हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा के लिए हमारे संसदीय लोकतंत्र में सर्वश्रेष्ठ लाने में हमारी मदद करेगा. उच्च सदन की पवित्रता के संरक्षक के रूप में आपकी यात्रा के लिए मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राधाकृष्णन को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने विशिष्ट सार्वजनिक जीवन में, उन्होंने विनम्रता, सत्यनिष्ठा और सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है. उनका विशाल अनुभव, संवैधानिक एवं विधायी मामलों का गहन ज्ञान और जनता के साथ अटूट जुड़ाव उनकी नई भूमिका को और समृद्ध करेगा. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्यसभा नई ऊंचाइयों को छुएगी और हमारी संसदीय परंपराएं और सुदृढ़ होंगी. उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई. उनकी दीर्घकालिक जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति उनकी दूरदर्शिता निस्संदेह इस गरिमामय पद को समृद्ध बनाएगी, साथ ही देश के भीतर और वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज़ को भी मजबूत करेगी. हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रति इस विशिष्ट दायित्व में उन्हें ज्ञान और शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं.”

बता दें कि एनडीए की ओर से समर्थित उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 452 मत मिले. इस जीत के साथ ही वह देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चयनित हो गए हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोटर संख्या 788 थी. इसमें 7 पद रिक्त रहने के कारण प्रभावी वोटर संख्या 781 रही. मंगलवार को हुए मतदान में 768 सांसदों ने वोट डाला, जबकि 13 सदस्य अनुपस्थित रहे. अनुपस्थित रहने वालों में बीआरएस के 4, बीजद के 7, शिरोमणि अकाली दल के 1 और एक निर्दलीय सांसद शामिल थे.

ये भी पढ़े: स्वयंसेवक से सांसद और गवर्नर तक, कौन हैं देश के अगले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago