देश

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया. यह निर्णय उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया.

चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ. राधाकृष्णन ने अपने राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. उन्होंने 31 जुलाई, 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया.

इससे पहले उन्होंने 18 फरवरी, 2023 से 30 जुलाई, 2024 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया. उन्होंने मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना के राज्यपाल और मार्च से अगस्त 2024 तक पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला.

हमारा प्रयास निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें: नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की. उन्होंने मीडिया से कहा, “हम विपक्ष से भी बात करेंगे. हमें उनका समर्थन भी हासिल करना चाहिए ताकि हम मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें. जैसा कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी, हम उनके संपर्क में रहेंगे और हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है. सीपी राधाकृष्णन हमारे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं.”

इससे पहले रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई दिग्गज शामिल हुए. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितम्बर को निर्धारित है और नामांकन की अंतिम तारीख 22 अगस्त है.


ये भी पढ़ें: Vote Adhikar Yatra: यात्रा के पहले दिन बोले तेजस्वी यादव- पीएम मोदी बिहारियों को चुना लगाते हैं… बिहार में खैनी के साथ चुना को रगड़ दिया जाता है


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

37 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

39 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

57 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago