(AI IMAGE)
IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत अब भी ‘गंभीर’ बनी हुई है. हालांकि, मौसम विभाग के पश्चिमी विक्षोभ के अनुमान से उम्मीद जगी है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिल्ली की आबोहवा में सुधार हो सकता है.
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बने अत्यधिक प्रदूषण के बीच चांदनी चौक का AQI 400 और औसत AQI 311 दर्ज किया गया है. हालांकि, IMD के अनुसार 12-13 नवंबर को कश्मीर में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ (बारिश और बर्फबारी) के प्रभाव से 14 नवंबर के बाद दिल्ली की हवा में सुधार और ठंड बढ़ने की उम्मीद है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है. दिवाली के बाद से ही प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए मुसीबत बना हुआ है. शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन द्वारा GRAP-3 के कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 311 दर्ज किया गया. चांदनी चौक जैसे व्यस्त इलाकों में AQI 400 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इसके अलावा विवेक विहार में 290, जहांगीरपुरी में 306, रोहिणी में 307 और पंजाबी बाग में AQI 361 रिकॉर्ड किया गया है. एनसीआर के शहरों जैसे नोएडा (317), गुरुग्राम (324) और फरीदाबाद (315) का हाल भी चिंताजनक है.
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर 12 और 13 नवंबर को देखने को मिलेगा. इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि पहाड़ों पर होने वाले इस बदलाव से 14 नवंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हो सकती है और ठंड में भी इजाफा होगा.
देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश (6.5 सेमी से अधिक) हो सकती है. वहीं, नवंबर महीने के बाकी दिनों में देश भर का मौसम आमतौर पर सामान्य रहने का अनुमान है और तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं.
यह भी पढ़ें-कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं
-भारत एक्सप्रेस
Suryakumar Yadav Meet Amit Shah: सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास तेज कर…
Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर 2026 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए…
Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया…
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…