देश

बूंदी छोड़ो…26 जनवरी पर चीलों को मिलेगी चिकन पार्टी, सुरक्षित एयर शो के लिए सरकार का अनोखा प्लान

Republic Day 2026 Delhi: दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ एक अनोखी व्यवस्था भी की गई है. दरअसल 26 जनवरी को होने वाले भव्य एयर शो के दौरान चीलों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने चीलों को चिकन पार्टी देने का फैसला किया है. बता दें कि भारतीय वायु सेना के जेट और लड़ाकू विमानों के लिए पक्षियों का टकराव बड़ा खतरा बन सकता है, इसलिए इस साल 1,270 किलोग्राम से ज्यादा बिना हड्डी वाला चिकन परोसकर चीलों को विमान मार्गों से दूर रखा जाएगा. हालांकि यह योजना हर साल की तरह है लेकिन इस बार भैंस की जगह पहली बार चिकन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

जानिए चीलों को क्यों दी जा रही पार्टी?

दरअसल कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों और जेटों के लिए पक्षी अक्सर गंभीर खतरा होते हैं. अगर चील या अन्य बड़े पक्षी इंजन में फंस जाएं तो विमान को भारी नुकसान हो सकता है. वहीं पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली के आसमान में ऐसे कई हादसे हो भी चुके हैं. इसी वजह (air show safety) से वन विभाग हर साल गणतंत्र दिवस और अन्य बड़े एयर शो से पहले यह अभ्यास करता है. इस योजना से न केवल एयर शो सुरक्षित रहता है बल्कि पक्षियों को भी बिना नुकसान पहुंचाए दूर रखा जाता है.

चीलों को चिकन परोसने का अभ्यास जारी

वन विभाग और भारतीय वायु सेना के समन्वय से 15 जनवरी से 26 जनवरी (Republic Day 2026) तक दिल्ली के 20 संवेदनशील स्थानों पर यह अभ्यास चल रहा है. इनमें लाल किला, जामा मस्जिद, राजपथ और अन्य महत्वपूर्ण इलाके शामिल हैं. जहां कम ऊंचाई पर विमान करतब दिखाते हैं. जहां चीलों का झुंड विमानों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है. जानकारी के मुताबिक, काली चील जैसे पक्षी खुले क्षेत्रों और भोजन स्रोतों की ओर तेजी से आकर्षित होते हैं. इसलिए उन्हें पहले से ही निर्धारित स्थानों पर भरपूर भोजन देकर विमान मार्गों से दूर रखा जाता है.

यह भी पढ़ें: लंदन में तिलक लगाना बना अपराध! जानिए स्कूल छोड़ने के लिए क्यों मजबूर हुआ हिंदू बच्चा?

इस बार चिकन का होगा इस्तेमाल

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह वार्षिक निवारक अभ्यास है जो हर गणतंत्र दिवस से पहले किया जाता है. इससे पूर्व वर्षों में भैंस का मांस इस्तेमाल होता था लेकिन इस बार पहली बार चिकन मांस का उपयोग किया जा रहा है. बता दें कि 1,270 किलोग्राम से अधिक बिना हड्डी वाला चिकन विभिन्न स्थानों पर परोसा जाएगा. जिससे चीलें संतुष्ट होकर आसमान के ऊपरी हिस्से में न जाएं. अधिकारी ने यह भी कहा कि यह तरीका पक्षी-विमान टकराव की घटनाओं को रोकने में बहुत कारगर साबित हुआ है.

दिल्ली में सुरक्षा और तैयारी का माहौल

गणतंत्र दिवस परेड(Republic Day 2026) और एयर शो के लिए दिल्ली में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है. वन विभाग की यह अनोखी योजना भी उसी कड़ी का हिस्सा है. वहीं अधिकारी बताते हैं कि यह तरीका पर्यावरण अनुकूल और प्रभावी है. चीलों को चिकन पार्टी देकर आसमान को सुरक्षित बनाना एक अनोखा लेकिन सफल प्रयोग साबित हो रहा है. 26 जनवरी को दिल्ली का आसमान न केवल तिरंगे की उड़ान से सजा होगा बल्कि सुरक्षित एयर शो से भी जगमगाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 43वें दिन भी कमाई देख उड़ जाएंगे होश

शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. रिलीज के…

14 minutes ago

वैशाली की विरासत: इतिहास, संस्कृति और स्त्री-शक्ति का पुनर्पाठ

“वैशाली की विरासत” पुस्तक वैशाली के इतिहास, संस्कृति, विचार परंपरा और स्त्री-शक्ति के अनदेखे पहलुओं…

25 minutes ago

DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बढ़ा छात्रों का जोश, इस बार 39% से ज्यादा हुई वोटिंग; आज आएंगे नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज…

27 minutes ago

अगले 7 घंटे भारी… 20 राज्यों में मचेगी तबाही! मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी; जानिए अपने जिले का हाल

19 सितंबर को IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को…

37 minutes ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप ने कहा – बिना एक रुपया खर्च किए मिल गया पूरा कंट्रोल

Strategic Land Agreement USA: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका, डेनमार्क और…

40 minutes ago

भारत ने लॉन्च किया Net Zero Portal, अब दिखेगा कौन कितना प्रदूषण कर रहा और कितना घटा रहा

Net Zero Portal: भारत सरकार ने वर्ल्ड ओजोन डे 2026 के मौके पर मुंबई में…

44 minutes ago