दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार शाम को शपथ लेने के छह घंटे बाद यमुना घाट पर आरती की. उनके साथ छह मंत्री भी मौजूद थे. इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाने का फैसला किया.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई एक प्रमुख मुद्दा रहा. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में यमुना को स्वच्छ बनाने का वादा किया था. ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा यमुना आरती का आयोजन इस वादे को पूरा करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है.
इससे पहले, रेखा गुप्ता ने दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ली. वह शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी हैं और अब दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री और चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए. हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.
रेखा गुप्ता के साथ उनकी सरकार के छह मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें प्रमुख नाम हैं:
शपथ ग्रहण से पहले मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करती हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी. मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी.”
भाजपा ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास को ‘शीशमहल’ बताया था, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाया था. भाजपा ने इसे बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में उठाया था.
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही भाजपा ने दिल्ली में स्थायी सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि उनकी सरकार अपने चुनावी वादों को कैसे पूरा करती है और यमुना की सफाई को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है.
ये भी पढ़ें: “एबीवीपी से महासचिव पद पर…” अलका लांबा ने शेयर की रेखा गुप्ता के साथ पुरानी तस्वीर
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…
दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 बड़े प्रस्तावों को…