देश

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता की हालत नाजुक

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और फिलहाल दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

कब की है घटना?

घटना शुक्रवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच की है, जब छात्रा अपनी सहेली के साथ कॉलेज परिसर से बाहर खाना खाने गई थी. तभी तीन युवक उनके पास पहुंचे. सहेली डर के मारे भाग निकली लेकिन आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ लिया, उसका मोबाइल छीन लिया और जबरन पास के जंगल में ले गए. वहां तीनों ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा. जाते-जाते उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल वापस चाहिए तो पैसे देने होंगे.

पिता का क्या कहना है?

घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे. मां ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की, वहीं पिता ने कहा,

“हमने सोचा था कि यहां पढ़ाई और सुरक्षा दोनों अच्छी हैं लेकिन जो हुआ उसने हमें अंदर से तोड़ दिया है. दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.”

मामले में जांच जारी

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है और शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस का कहना है कि यह वारदात पहले से प्लान की गई थी. पीड़िता की सहेली से भी पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है.

NCW की एक टीम दुर्गापुर रवाना

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम भी दुर्गापुर रवाना हो चुकी है. सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस की निष्क्रियता चिंता का विषय है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-जंगल से जीत तक, सरिता गायकवाड़ की संघर्षगाथा, पीएम मोदी के सहयोग से बनी अंतरराष्ट्रीय एथलीट

स्वास्थ्य विभाग ने भी कॉलेज प्रशासन से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. यह घटना एक बार फिर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago