देश

क्यों डरी हैं दीदी? ED की रेड पर ममता की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, छापे के बीच उड़ा ले गईं ग्रीन फाइल

ED Raids I-PAC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. ED ने आई-पैक (I-PAC) के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. साल्ट लेक सेक्टर-5 स्थित I-PAC के मुख्य कार्यालय और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास समेत 4-5 जगहों पर ईडी ने एक साथ धावा बोला. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है. हालांकि, कुछ समय बाद यहां खुद ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) आ गईं और फाइल लेकर चली गईं.

रेड (ED Raid on IPAC Kolkata) में सबसे नाटकीय मोड़ तब आया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पहुंच गईं. ईडी की कार्रवाई के बीच सीएम का वहां पहुंचना और वहां से कुछ महत्वपूर्ण फाइलें व लैपटॉप लेकर निकलना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है.

ममता की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (Mamata Banerjee vs ED On IPAC)

गुरुवार सुबह से ही ईडी की टीमें प्रतीक जैन और I-PAC के दफ्तरों को खंगाल रही थीं. इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे सीएम ममता बनर्जी प्रतीक जैन के आवास पर पहुंच गईं. उनके पहुंचने से 5 मिनट पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा भी वहां पहुंचे. ममता बनर्जी ने वहां से कुछ अहम दस्तावेज, फाइलें और लैपटॉप अपने कब्जे में लिए और बाहर आ गईं. ममता बनर्जी ने

यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं पार्टी के गोपनीय दस्तावेज और हार्ड डिस्क लेकर जा रही हूं क्योंकि ईडी यहां हमारी चुनावी रणनीतियां और उम्मीदवारों की लिस्ट चोरी करने आई है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और इस रेड को टीएमसी की चुनावी रणनीति और कैंडिडेट लिस्ट चुराने की साजिश करार दिया.

ममता का अमित शाह पर सीधा वार (Amit Shah Nasty HM- Mamata Banerjee)

रेड से नाराज ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अमित शाह एक ‘नैस्टी’ गृहमंत्री हैं. वह देश की रक्षा करने में नाकाम हैं और अब बीजेपी के इशारे पर एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ममता ने आरोप लगाया कि एक तरफ वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं और दूसरी तरफ अवैध रूप से टीएमसी का डेटा चुराने की कोशिश हो रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गृहमंत्री बीजेपी दफ्तर पर भी ईडी की रेड करवाएंगे?

कोयला घोटाला में I-PAC की भूमिका

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह जांच पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी घोटाले के मनी ट्रेल से जुड़ी है. जांच एजेंसी को शक है कि घोटाले का पैसा कहीं न कहीं राजनीतिक फंडिंग या कंसल्टेंसी के जरिए इस्तेमाल हुआ हो सकता है.

सवालों के घेरे में ममता बनर्जी (Question Over Mamata Banerjee)

I-PAC पर ईडी की यह रेड और उस पर सीएम ममता बनर्जी का आक्रामक रुख यह साफ करता है कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र और राज्य के बीच टकराव चरम पर होगा. जहां ईडी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रही है, वहीं टीएमसी इसे ‘राजनीतिक जासूसी’ और डराने-धमकाने की चाल कह रही है. ममता बनर्जी का खुद रेड वाली जगह पर जाना यह संदेश देता है कि वे अपनी कोर टीम और रणनीतिकारों के साथ मजबूती से खड़ी हैं. हालांकि, उनका ये कदम उन्हें सवालों के घेरे में लाता है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस मुक्त अंबरनाथ! जीते 12 पर बजे 0, BJP ने किया एक तीर से दो शिकार; आधी रात को ठाणे में क्या हुआ?

प्रशांत किशोर से कनेक्शन?

बता दें कि I-PAC वही फर्म है जिसे प्रशांत किशोर ने शुरू किया था और 2019 के बाद से यह टीएमसी के लिए काम कर रही है. 2021 और 2024 के चुनावों में टीएमसी की जीत का श्रेय काफी हद तक इसी टीम को दिया जाता है. प्रशांत किशोर के अलग होने के बाद अब प्रतीक जैन(Pratik Jain IPAC Director) , ऋषि राज सिंह और विनेश चंदेल इस कंपनी को संभाल रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago