देश

Eid 2026: कब दिखेगा शव्वाल का चांद? जानें भारत और खाड़ी देशों में कब मनाई जाएगी ‘मीठी ईद’

Eid Kab Hai: रमजान का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब दुनिया भर के मुस्लिमों को बेसब्री से इंतजार है ‘ईद-उल-फितर’ यानी मीठी ईद का. जैसे-जैसे रोजे खत्म हो रहे हैं, लोगों की निगाहें आसमान पर टिक गई हैं. गूगल पर भी इस वक्त सबसे ज्यादा यही सर्च किया जा रहा है कि आखिर इस बार ईद कब मनाई जाएगी? तो चलिए अब आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और बताते है कि आखिर ईद है कब.

चांद का दीदार और तारीखों का गणित

ईद की सही तारीख पूरी तरह से नए चांद के दिखने पर निर्भर करती है. चूंकि इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा की गति (Lunar Cycle) पर आधारित है, इसलिए इसकी तारीखें हर साल बदलती रहती हैं. भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग देशों में चांद दिखने के समय में अंतर होता है. आम तौर पर देखा गया है कि सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों में चांद भारत से एक दिन पहले नजर आता है. यही वजह है कि भारत में ईद अक्सर खाड़ी देशों के अगले दिन मनाई जाती है.

इस बार क्या कहते हैं खगोलीय अनुमान?

मौजूदा खगोलीय गणनाओं की मानें तो इस बार सऊदी अरब में 19 मार्च (गुरुवार) की शाम को चांद दिखने की प्रबल संभावना है. अगर वहां गुरुवार को चांद का दीदार हो जाता है, तो खाड़ी देशों में 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद का जश्न मनाया जाएगा.

वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों की बात करें, तो यहां 20 मार्च (शुक्रवार) की शाम को चांद दिखने की उम्मीद है. ऐसी स्थिति में, भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार 21 मार्च 2026 (शनिवार) को मनाया जा सकता है. हालांकि, यह सब केवल अनुमान हैं; अंतिम फैसला स्थानीय चांद कमेटियों और उलेमाओं की गवाही के बाद ही लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 18 मार्च 2026: चैत्र कृष्ण चतुर्दशी और अमावस्या का संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र का प्रभाव

भाईचारे और मिठास का पैगाम

ईद केवल उपवास तोड़ने का दिन नहीं, बल्कि शुक्रगुजारी और आपसी भाईचारे का एक खूबसूरत संगम है. इस दिन ‘सदका-ए-फितर’ के जरिए जरूरतमंदों की मदद की जाती है, ताकि समाज का हर व्यक्ति त्योहार की खुशी में शामिल हो सके. नए कपड़ों की चमक और घरों में बनने वाली मीठी सेवइयों की खुशबू के बीच लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं, जिससे रिश्तों में नई मिठास और सामाजिक एकता का गहरा संदेश झलकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago