देश

‘मैं कहां गया मत पूछना…’ कैंसर पीड़ित पिता का छोटे बेटे को आखिरी भावुक संदेश, देखें VIDEO

Father Last Message: टर्मिनल कैंसर से जूझ रहे एक पिता ने दुनिया से विदा लेने से पहले अपने छोटे बेटे मंत्रा को अपनी मां और बहनों का ख्याल रखने की सीख दी. उन्होंने बेटे से कहा कि वे कहीं गए नहीं हैं, बल्कि हमेशा उसके पास ही मौजूद रहेंगे.

कैंसर से जिंदगी की अंतिम जंग लड़ रहे एक पिता ने दुनिया से विदा होने से पहले अपने छोटे बेटे ‘मंत्रा’ के लिए बेहद भावुक संदेश छोड़ा. उन्होंने बेटे को मां और बहनों का ख्याल रखने की सीख दी और लिखा कि जब भी उसकी याद आए, तो समझना कि वह हमेशा उसके पास ही हैं.

कैंसर से जंग हारते पिता का आखिरी पैगाम (Cancer Patient Last Message)

जिंदगी और मौत की दहलीज पर खड़े एक पिता के लिए सबसे दर्दनाक क्षण अपने मासूम बच्चों को पीछे छोड़ जाना होता है. टर्मिनल कैंसर से जूझ रहे एक पिता को जब अपनी अंतिम सांसों का अहसास हुआ, तो उन्होंने अपने छोटे बेटे ‘मंत्रा’ के लिए एक ऐसा संदेश छोड़ा, जिसे पढ़कर कठोर से कठोर दिल वाले इंसान की आंखें भी भर आएंगी.

मां और बहनों का ख्याल रखने की सीख (Emotional Father Son Story)

दुनिया से विदा लेने से पहले पिता ने अपने बेटे के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने मंत्रा से बेहद भावुक अंदाज में कहा ‘हमेशा अपनी मां की बात मानना, उनका पूरी तरह ख्याल रखना… और अपनी दोनों बहनों की हमेशा रक्षा करना.’ एक पिता के इन शब्दों में परिवार के प्रति उनका स्नेह और चिंता साफ झलक रही थी.

‘मैं हमेशा तुम्हारे पास रहूंगा…’ (Viral Emotional Story)

अपने संदेश के अंत में पिता ने एक ऐसी बात कही जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों को छू लिया. उन्होंने लिखा ‘मैं कहां चला गया, ये मत पूछना… जब भी मेरी याद आए, समझना मैं हमेशा तुम्हारे पास ही हूं.’ यह पैगाम साबित करता है कि कुछ रिश्ते शारीरिक रूप से भले ही खत्म हो जाएं, लेकिन पिता का प्यार और आशीर्वाद बच्चों के साथ हमेशा जिंदा रहता है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित यौन दुराचार, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रातभर बवाल

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

4 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

5 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

5 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

5 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

6 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

6 hours ago