देश

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 5 की मौत

Gwalior Accident: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. मालवा कॉलेज के सामने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आधा हिस्सा ट्राली के नीचे दब गया और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ. फॉर्च्यूनर (एमपी 07 सीजी 9006) झांसी की ओर से आ रही थी. जैसे ही गाड़ी मालवा कॉलेज के सामने पहुंची, अचानक मोड़ से ट्रैक्टर-ट्राली निकल आई. ट्राली रेत से भरी हुई थी और फॉर्च्यूनर भी तेज रफ्तार में थी. ड्राइवर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और गाड़ी सीधे ट्राली में जा घुसी.

मौके पर पहुंची पुलिस

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. शव ट्राली और कार के बीच फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कटर मशीन से कार को काटकर शवों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया.

हादसे 5 लोगों की मौत

झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है और शवों को बाहर निकालने का काम जारी है.

ये भी पढ़ें-“सुन लो जयचंदो”…बहन रोहिणी आचार्य के अपमान पर भाई तेज प्रताप ने जयचंदों को दी चेतावनी

यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि हाईवे पर अक्सर भारी वाहनों और तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago