प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के नए मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में हाग्रामा मोहिलरी की शपथ ग्रहण पर उन्हें हार्दिक बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “मैं हाग्रामा मोहिलरी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईएम) के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं. उन्हें और उनकी टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार और असम सरकार बीटीसी सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी, क्योंकि हम सभी महान बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के दृष्टिकोण को पूरा करने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करते हैं.”
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हाग्रामा मोहिलरी को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उनके कार्यकारी अधिकारियों की टीम के रूप में शपथ लेने पर बधाई.” सीएम सरमा ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि वे पूरे जोश के साथ जनता की सेवा करेंगे और बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के एक उज्ज्वल बोडोलैंड के सपने को साकार करेंगे. असम सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई बीटीसी सरकार का पूरा समर्थन करेगी.”
बीपीएफ अध्यक्ष हाग्रामा मोहिलारी ने रविवार को बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह खराब मौसम के बीच बोडोलैंड सचिवालय मैदान में आयोजित किया गया. इसी कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रिहोन दैमारी ने उप मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ली. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने हाल ही में हुए बीटीसी चुनावों में 40 में से 28 सीटें जीतकर निर्णायक जीत हासिल की.
बता दें कि बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के लिए एक स्वायत्त परिषद है, जिसकी स्थापना बोडोलैंड लिबरेशन टाइगर फोर्स और भारत सरकार तथा असम सरकार के बीच हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के अंतर्गत की गई है.
ये भी पढ़ें: दार्जीलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन, हालातों पर पीएम मोदी की नजर; अलर्ट पर प्रशासन
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…