India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. दोनों देशों के बीच एक अहम व्यापार समझौते पर बातचीत अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. अगर यह डील हो जाती है तो भारतीय सामानों पर लगने वाला भारी-भरकम 50% का टैरिफ घटकर 15% से 16% के बीच आ सकता है. यह भारत के निर्यातकों और अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत होगी.
कोलकाता में भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने इस मुद्दे पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में 25% के अतिरिक्त दंडनीय टैरिफ का समाधान निकल सकता है. यह वही शुल्क है जो व्हाइट हाउस ने भारतीय निर्यातों पर लगाया था, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ.
नागेश्वरन ने यह भी कहा कि पारस्परिक टैरिफ को भी 15–16% तक घटाने की बातचीत चल रही है. अगर ऐसा होता है, तो यह भारत के लिए जश्न मनाने जैसा मौका होगा.
हालांकि यह समझौता कुछ शर्तों के साथ आ सकता है. एक रिपोर्ट की माने तो ऊर्जा और कृषि दो ऐसे मुद्दे हैं जिन पर बातचीत अटकी हुई थी. भारत ने संकेत दिया है कि वह रूसी तेल के आयात में धीरे-धीरे कटौती कर सकता है. यह वही कारण था जिसके चलते अमेरिका ने भारत पर 25% का अतिरिक्त शुल्क लगाया था. फिलहाल भारत अपने कच्चे तेल का 34% रूस से और 10% अमेरिका से आयात करता है.
इस डील के पीछे एक और बड़ा कारण चीन है. चीन ने अमेरिकी मकई का आयात काफी घटा दिया है. 2022 में जहां चीन ने 5.2 बिलियन डॉलर की मकई खरीदी थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा गिरकर सिर्फ 331 मिलियन डॉलर रह गया. ऐसे में अमेरिका को नया खरीदार चाहिए और भारत एक बड़ा विकल्प बन सकता है.
भारत अमेरिका से गैर-जीएम मकई का आयात बढ़ा सकता है, हालांकि इन पर 15% का आयात शुल्क बना रहेगा. फिलहाल भारत का अमेरिकी मकई आयात कोटा 0.5 मिलियन टन सालाना है. उम्मीद है कि इस महीने के अंत में ASEAN शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप इस डील की घोषणा कर सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत इथेनॉल आयात की अनुमति देने और रूसी तेल की खरीद घटाने पर विचार कर रहा है. इसके बदले अमेरिका से ऊर्जा व्यापार में रियायतें मिल सकती हैं. हालांकि अमेरिका अभी तक रूस जैसी रियायती कीमत पर तेल देने को तैयार नहीं हुआ है. लेकिन अब रूसी और अमेरिकी तेल की कीमतों में अंतर काफी कम हो गया है. 2023 में यह अंतर 23 डॉलर प्रति बैरल था जो अब घटकर सिर्फ 2–2.5 डॉलर रह गया है.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने दी गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं
वित्त वर्ष 2025 में भारत ने अमेरिका को 86.51 बिलियन डॉलर का निर्यात किया, जिससे अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बन गया. नागेश्वरन ने कहा कि इस साल टैरिफ का असर कम रहा लेकिन अगर यह बना रहता तो अगले साल 30% तक निर्यात घट सकता था. ऐसे में यह डील भारत को एक बड़े झटके से बचा सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…