भारत में युवाओं की शक्ति को संगठित और सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 1.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने MY Bharat प्लेटफ़ॉर्म पर स्वयं को पंजीकृत किया है. यह प्लेटफ़ॉर्म युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में संगठित रूप से काम करने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है.
MY Bharat, जिसका उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है, तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस मंच पर पंजीकृत युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
पिछले एक दशक में, भारतीय युवाओं ने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में भारत का नाम रौशन किया है. चाहे वह ओलंपिक हो, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, या अन्य वैश्विक टूर्नामेंट, भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है. उनके प्रदर्शन ने न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि खेलों में भारतीय युवाओं के बढ़ते प्रभाव और उनकी मेहनत का भी प्रमाण दिया है.
पिछले 10 वर्षों में, भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से विश्व स्तर पर अपना लौहा मनवाया है. उदाहरण के तौर पर, नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत तक, और महिला हॉकी टीम के असाधारण प्रदर्शन से लेकर बैडमिंटन, कुश्ती और निशानेबाजी जैसे खेलों में विश्व चैंपियन बनने तक, हर जगह भारतीय युवाओं ने अपनी छाप छोड़ी है.
MY Bharat प्लेटफ़ॉर्म पर जुड़कर ये युवा न केवल खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता, स्वच्छ भारत अभियान, और महिला सशक्तिकरण जैसे अभियानों में युवा संगठित होकर अपना सहयोग दे रहे हैं.
भारत सरकार की इस पहल ने युवाओं को संगठित कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ने का काम किया है. इस पहल से यह भी स्पष्ट होता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल और संभावनाओं से भरपूर है, जहां युवा शक्ति राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है.
यह उपलब्धि न केवल भारतीय युवाओं की सामर्थ्य को दर्शाती है, बल्कि देश के लिए एक नए और समृद्ध भविष्य की दिशा में बढ़ते कदमों को भी रेखांकित करती है.
-भारत एक्सप्रेस
Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…
सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…
अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…