देश

‘लस्ट स्टोरीज दिखाई और रात 11:40 बजे तक घर पर लिया वाइवा…’ तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस सांसद के गंदे किस्से

JNU Professor Sacked: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न और शिक्षक-छात्र संबंधों की गरिमा के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के बाद अपने प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया है. विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर कुलपति शांतिश्री धूलिपुलि पंडित द्वारा 9 अक्टूबर को यह कड़ी कार्रवाई की गई.

जेएनयू के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में प्रोफेसर और मणिपुर के इनर मणिपुर क्षेत्र से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को यूनिवर्सिटी ने पद से बर्खास्त कर दिया है. आंतरिक जांच समिति ने पाया कि वह छात्राओं से अनुचित और अश्लील सवाल पूछते थे, घर पर देर रात तक वाइवा लेते थे और बिना सहमति शारीरिक संपर्क बनाते थे. हालांकि, बिमोल अकोइजाम ने इन आरोपों को खुद के खिलाफ साजिश बताया है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर निष्कासन का आदेश जारी कर दिया है.

JNU समिति के गंभीर खुलासे

JNU की आंतरिक समिति ने अपनी जांच में पाया कि प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम का व्यवहार एक शिक्षक और छात्र के पेशेवर दायरे से बाहर था. समिति ने पीड़ितों के बयानों, गवाहों की गवाही और खुद प्रोफेसर के बयानों का आकलन करने के बाद निष्कर्ष निकाला कि छात्रों के साथ यौन रूप से अनुचित व्यवहार की एक नियमित प्रवृत्ति रही है.

अश्लील सवाल और विवादित स्क्रीनिंग

आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार, अकोइजाम कक्षाओं और मौखिक परीक्षा (Viva) के दौरान छात्राओं से उनकी निजी जिंदगी, बॉयफ्रेंड और सेक्स संबंधी बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछते थे. इसके अलावा, बिना पूर्व सूचना के कक्षा में ‘लस्ट स्टोरीज’ (Lust Stories) जैसी explicit कंटेंट वाली फिल्म दिखाई गई और ‘क्विकी’ जैसे शब्दों का अश्लील इशारों के साथ मतलब समझाया गया, जिससे पढ़ने का माहौल खराब हुआ.

देर रात वाइवा और बिना सहमति शारीरिक संपर्क

जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि प्रोफेसर अकोइजाम छात्राओं को बिना सहमति छूते थे, हाथ पकड़ने के लिए दबाव बनाते थे और चुटकी काटते थे. साथ ही, पारदर्शिता का उल्लंघन करते हुए उन्होंने अपने घर पर रात के 11:40 बजे तक वाइवा आयोजित किए और पूर्व छात्रों के साथ शराब पी. समिति ने इन सभी गतिविधियों को मर्यादा के खिलाफ पाया.

नस्लीय टिप्पणी और आरोपों पर सफाई

छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर अक्सर क्षेत्रीय और नस्लीय आधार पर बिहार और बंगाल के लोगों पर अनुचित टिप्पणियां और मजाक करते थे. हालांकि, बिमोल अकोइजाम ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपनी छवि खराब करने के लिए रची गई ‘नस्लवादी साजिश’ करार दिया है.

यह भी पढ़ें-छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

9 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

13 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

25 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

31 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

33 minutes ago