देश

करूर में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, भगदड़ में 31 की मौत

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में कई बच्चों समेत कम से कम 31 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है जबकि 58 घायल हैं. रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े. एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

PM Modi ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा,

“तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ.”

क्या है पूरा मामला?

विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ लगातार बढ़ती गई. गर्मी और धक्का-मुक्की के बीच कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए. स्थिति को देखते हुए विजय ने तुरंत भाषण रोक दिया और प्रचार बस से पानी की बोतलें फेंककर लोगों को राहत देने की कोशिश की. उन्होंने एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने की अपील भी की.

घायलों का इलाज जारी

बेहोश लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. रैली में मौजूद लोगों के मुताबिक भगदड़ के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. विजय ने हालात को समझते हुए अपना भाषण छोटा कर दिया और रैली को समय से पहले समाप्त कर दिया.

राज्य सरकार हरकत में

हादसे के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना को चिंताजनक बताया और आम जनता से डॉक्टरों व पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की. उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, मंत्री सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जाए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

24 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago