देश

लखनऊ के चारों ओर चलेगी सर्कुलर ट्रेन, ढाई हजार करोड़ के निवेश से सेमी कंडक्टर चिप भी बनेगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रिंग रोड के बाद अब लखनऊ के चारों ओर सर्कुलर ट्रेन चलेगी.रेल मंत्री से मैंने इस संदर्भ में बात की और जल्द ही लखनऊ में सर्कुलर ट्रेन भी चलेगी. बुधवार को प्रातः त्रिवेणी नगर में ‘वरिष्ठ नागरिक संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब वरिष्ठ लोगों को इतनी बड़ी संख्या में समक्ष देखकर बहुत ही अनुकूल संवेदना महसूस हो रही है.क्षेत्रवासियों से कैसे जीवंत संबंध बना कर रखना चाहिए आप लोग के बीच आकर महसूस किया है.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना की बहादुरी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उपस्थित सभी लोगों द्वारा हर्ष और गर्व की अनुभूति के साथ रक्षा मंत्री का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया जिस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने जो अप्रतिम शोर्य का परिचय दिया उसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है. मैंने स्वयं अपने सेना के जवानों के बीच जाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया.हमारे सैनिकों ने बड़ी बहादुरी और सूझबूझ के साथ पहलगाम का बदला लिया. ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाई गई सबसे बड़ी कार्रवाई है भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं.

हमारे जवानों ने स्ट्राइक में पूरा सटीक वार किया जहां सिविलियन रहते थे और मिलिट्री के स्थान थे वहां स्ट्राइक नहीं किया.आम नागरिक को कोई भी हानि ना हो इसकी पुरी चिंता की.हमारे जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर में शानदार कामयाबी ली और इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके निर्देशन में हमने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया.

लखनऊ में विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में जितने विकास कार्य अभी हुए हैं उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं.ऑपरेशन के दौरान आपने देखा ब्रह्मास्त्र ने कैसा करिश्मा किया है और उसी दौरान वर्चुअल रूप से मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस् निर्माण इकाई का शुभारंभ किया.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देर शाम दिल्ली रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश, उत्तर प्रदेश जल निगम को 3 महीने में पेंशन और लाभों का निर्णय लेने का निर्देश

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

12 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

14 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

45 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

46 minutes ago