देश

Maharashtra: महायुति में बनी सहमति, फडणवीस होंगे सीएम, अजित पवार और शिंदे डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में महायुति के प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नौ दिन से जारी सस्पेंस समाप्त हो गया है. सूत्रों ने बताया कि 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री होंगे जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) उपमुख्यमंत्री बनेंगे.

सूत्रों के अनुसार, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा आलाकमान की बात मानकर सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तो तैयार हो गए थे, लेकिन नाराजगी के कारण मंत्री बनने के मना कर रहे थे. आखिरकार भाजपा नेता गिरीश महाजन (Girish Mahajan) की मध्यस्थता के बाद वह डिप्टी सीएम (Deputy CM) बनने के लिए राजी हो गए हैं.

शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग रख सकते हैं शिंदे

जानकारी के मुताबिक, शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं जबकि अजीत पवार को वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है. गिरीश महाजन की मुलाकात और शिंदे गुट के सांसदों के आग्रह के बाद महायुति का संकट सुलझ पाया है. सूत्रों ने बताया कि शिंदे मंगलवार दोपहर ठाणे से मुंबई स्थिति वर्षा बंगले पर जाएंगे और अगले तीन दिन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे.

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण

मंगलवार दोपहर तक महायुति के नेता आजाद मैदान जाकर मुआयना करेंगे जहां 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है. इससे पहले आज दिन में भाजपा ने महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने बताया था कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 5 दिसंबर को शाम पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P.Nadda) और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता और भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

16 से 24 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र

राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 24 दिसंबर तक होने की संभावना है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है. महायुति में शामिल भाजपा ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

39 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago