देश

माउंट आबू ग्रीष्म समारोह 2026 का भव्य आगाज: रन फॉर माउंट आबू से शुरू हुआ उत्सव, तुलसी कुमार की प्रस्तुति रहेगी खास आकर्षण

Mount Abu Summer Festival 2026: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन Mount Abu में शनिवार को दो दिवसीय ग्रीष्म समारोह 2026 का रंगारंग आगाज हुआ. नगर पालिका, राजस्थान पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की शुरुआत “रन फॉर माउंट आबू” के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और पर्यटकों ने भाग लिया. सुबह से ही शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और पूरे हिल स्टेशन को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया.

समारोह के उद्घाटन के बाद रस्सा-कसी, स्लो साइकलिंग, पारंपरिक खेलों और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजकों के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना है.

ये कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण

शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगे. राजस्थान की लोक संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच पर देखने को मिलेंगी. लोक कलाकार घूमर, कालबेलिया, गेर और अन्य पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा राजस्थान का प्रसिद्ध बैंड भी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांधेगा.

समारोह में बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका Tulsi Kumar की लाइव प्रस्तुति को लेकर युवाओं और पर्यटकों में खासा उत्साह है. आयोजकों का कहना है कि तुलसी कुमार की परफॉर्मेंस समारोह की सबसे बड़ी आकर्षणों में से एक होगी और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे.

भारतीय सेना की लगाई गई विशेष प्रदर्शनी

इस बार ग्रीष्म समारोह में भारतीय सेना की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. प्रदर्शनी में सेना के उपकरणों, साहसिक अभियानों और राष्ट्र सेवा से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जा रही हैं. युवा और बच्चे बड़ी रुचि के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं.

राजस्थान पर्यटन विभाग के अनुसार ग्रीष्म समारोह प्रदेश के प्रमुख पर्यटन आयोजनों में शामिल है, जिसका उद्देश्य माउंट आबू की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करना है. हर वर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव पर्यटन कारोबार को नई गति देता है और होटल, रेस्टोरेंट तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए भी लाभकारी साबित होता है. गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जिससे पूरे शहर में रौनक बढ़ जाती है.

सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं

प्रशासन ने समारोह को लेकर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की हैं. प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं पर्यटकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और सूचना केंद्र भी बनाए गए हैं. आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी हजारों पर्यटक ग्रीष्म समारोह का हिस्सा बनेंगे और माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता के साथ सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेंगे.

ये भी पढ़ें- “भामाशाह के दो बेटे थे…”, निशांत कुमार की नई ‘हिस्ट्री क्लास’ पर राजद ने कसा तंज, वीडियो किया शेयर

राजस्थान में पर्यटन और संस्कृति के संगम का प्रतीक बन चुका माउंट आबू ग्रीष्म समारोह इस बार भी पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित होने जा रहा है.

(माउंट आबू से पीसी चारण की रिपोर्ट)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago