North East Delhi MP Sports Festival: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पहल पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव ने राजधानी में खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा है. नमो ग्राउंड, डीडीए मैदान, खजूरी चौक के निकट आयोजित इस महोत्सव के चौथे दिन लोकसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत सरकार के शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया. कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के संस्कृति, पर्यटन एवं कानून मंत्री कपिल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे.
सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है. प्रतियोगिता में लोकसभा क्षेत्र स्तर की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
इस आयोजन का नेतृत्व उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी द्वारा किया जा रहा है, जो लगातार क्षेत्र में खेल और युवाओं के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से उन्होंने खेलों को सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनाने की पहल की है.
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि खेल जीवन जीने की पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग है. उन्होंने बताया कि खेल से अनुशासन, ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी प्रेम जैसी खूबियाँ विकसित होती हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के स्वास्थ्य, आदर्श जीवनशैली और सकारात्मक आचरण को बढ़ावा देने के लिए खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रहे हैं, क्योंकि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है.
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दर्शकों के लिए बैठने, खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक प्रबंधन और खेल मैदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है. आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव न केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को भी मजबूत करेगा.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका रिश्तों को नई मजबूती
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आने वाले दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे उत्तर पूर्वी दिल्ली में खेल संस्कृति को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…