देश

Mohan Bhagwat: इस्लाम को भारत में कोई खतरा नहीं, मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं- बोले संघ प्रमुख, साथ ही दी ये नसीहत

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने देश के मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. मोहन भागवत ने कहा कि देश में मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं है. हालांकि, भागवत ने कहा कि उन्हें महानता का भाव त्यागना होगा. संघ प्रमुख ने कहा कि यह सरल सत्य है कि हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए. मोहन भागवत ने आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर और पांचजन्य को दिए इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं.

मोहन भागवत ने कहा, “आज भारत में रह रहे मुसलमानों को डर नहीं है, इस्लाम को कोई भय नहीं है. लेकिन मुसलमानों को ‘खुद के श्रेष्ठ’ होने से जुड़े बड़बोले बयानों को छोड़ना होगा.” संघ प्रमुख ने कहा कि इतिहास की गणना जब से रखनी शुरू की गई उसी वक्त से भारत अखंड रहा है, लेकिन जब भी हिन्दू भावना को भुलाया गया तो भारत विभाजित होता गया.

मोहन भागवत ने मुसलमानों को एक नसीहत भी दी. उन्होंने कहा, “यहां इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, लेकिन हम बड़े हैं, हमारे पूर्वज राजा थे और हम फिर से यहां शासन करेंगे…यह सब त्यागना होगा और दूसरों को ये छोड़ना होगा.” भागवत ने कहा कि अगर कोई हिंदू ऐसा सोचता है तो उसे भी यह भाव त्यागना होगा और अगर कोई कम्युनिस्ट है तो उन्हें भी यह भाव छोड़ना होगा. उन्होंने संघ को लेकर कहा कि आरएसएस का कोई अलग दृष्टिकोण नहीं है, हमारी हिंदू परंपरा ने इन बातों पर विचार किया है.

ये भी पढ़ें: ‘कौन पांडव 50 की उम्र में भरी सभा में अपनी बहन को चूमता है?’- राहुल गांधी ने कौरवों से की RSS की तुलना तो भड़के योगी के मंत्री

संघ को लेकर दिया था ये बयान

इसके पहले संघ प्रमुख भागवत ने गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान संघ को लेकर बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने कहा था, “आरएसएस पूरे भारत में प्रसिद्ध है लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हो सकते हैं जो संघ के कार्यो से अनभिज्ञ हों.” संघ प्रमुख ने कहा, “यदि हम सुखी रहना चाहते हैं, तो देश को सुखी होना होगा. यदि हमें सुरक्षित होना है, तो राष्ट्र को सुरक्षित करना होगा. इसलिए हमें ‘विश्वगुरु’ बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज को मजबूत करने की आवश्यकता है और यह तभी होगा, जब देश में ‘परिवर्तन’ होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

20 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

24 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

51 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago