(PC; Instagram)
India-Pakistan Relations: पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. उनका यह दौरा केवल बहुपक्षीय बैठक तक सीमित रखा गया है और उन्हें ताजमहल या हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं दी गई है.
पाकिस्तानी संघीय मंत्री मुसादिक मलिक नई दिल्ली में आयोजित SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने आए हैं. सूत्रों के अनुसार, उन्हें केवल इसी बहुपक्षीय बैठक में शामिल होने का वीजा मिला है, जबकि ताजमहल और हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की इजाजत नहीं दी गई है. दिल्ली पहुंचने पर किसी भारतीय अधिकारी के बजाय पाकिस्तान के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल ने उनका स्वागत किया. वहीं, सीमा पार आतंकवाद के सवाल पर उन्होंने बयान के बाद चर्चा की बात कही, जबकि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.
पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें भारत आने का वीजा केवल इस बहुपक्षीय बैठक में शामिल होने के उद्देश्य से दिया गया है. ऐसे में उनका यह दौरा पूरी तरह आधिकारिक बैठक तक ही सीमित रहेगा.
खबरों के अनुसार, मुसादिक मलिक की इच्छा ताजमहल और हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की थी, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है. नई दिल्ली पहुंचने पर पाकिस्तान के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल ने उनकी अगवानी की, जबकि किसी भारतीय पदाधिकारी ने उनका स्वागत नहीं किया. इस बैठक में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं.
दिल्ली में जब मुसादिक मसूद मलिक से सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि कल बयान देने के बाद इस विषय पर काफी बातचीत होगी. भारत और पाकिस्तान के सभ्यतागत रिश्तों पर उन्होंने कहा कि संवाद अलग-अलग पक्षों के बीच होता है और बातचीत विविधता का प्रतीक है. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए इस फोरम को स्वागत योग्य कदम बताया.
पाकिस्तानी मंत्री के भारत आने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि SCO एक बहुपक्षीय मंच है, इसलिए सदस्य देश के प्रतिनिधि का इसमें शामिल होना असामान्य नहीं है. हालांकि, उन्होंने बैसरन घाटी में हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी क्या पाकिस्तान ने हमले पर अफसोस जताया है या आतंकी ढांचे के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया है. उन्होंने दोहराया कि भारत की स्पष्ट मांग है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात…
बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की पहले वैक्सीन आ गई है. इसपर खुशी जताते हुए…
पीएम मोदी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे…
Supreme Court: करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों और जागरूकता पर सुप्रीम…