देश

Paper Leak: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 12वीं के बाद 10वीं का भी पेपर लीक, नूंह और पलवल में कई नकलची धरे गए

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में नकलविहीन परीक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है. लगातार दूसरे दिन परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर आई है. गुरुवार को 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था, तो शुक्रवार को 10वीं गणित का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही बाहर आ गया. यह घटनाएं शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

नूंह जिले के पुनहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के गणित का पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है. जांच में दो छात्रों की संलिप्तता सामने आई, जिनके खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में दो सुपरवाइजर समेत कुल पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है.

नकल पर रोक के लिए कड़ी सुरक्षा के बावजूद लापरवाही

शिक्षा विभाग ने 12वीं के पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद अगले ही दिन गणित का पेपर लीक हो गया. डीईओ अजीत सिंह ने स्वीकार किया कि प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे, फिर भी नकल माफिया सक्रिय रहा. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी तैनात थे, लेकिन लापरवाही देखने को मिली.

पलवल में सात नकलची पकड़े गए

पलवल जिले में भी 10वीं गणित की परीक्षा में नकल की घटनाएं सामने आई हैं. परीक्षा के दौरान सात छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया. प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और बोर्ड की टीम भी जांच में जुटी हुई है.

ग्राम पंचायत और स्कूल प्रबंधन की मदद ली जाएगी

शिक्षा विभाग ने अब परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए ग्राम पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की मदद लेने का फैसला किया है. विभाग का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक रोकना बड़ी चुनौती

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल उठ रहे हैं. परीक्षा में नकल रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के दावों के बावजूद पेपर लीक होना एक गंभीर मुद्दा बन गया है. प्रशासन को अब और कड़े कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

13 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

40 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

43 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago